एसपी ने हर्ष फायरिंग का दिया जांच का आदेश
कुचायकोट थाने के सिरिसियां मौजे गांव में होली के जश्न के बीच आइटीबीपी का जवान हर्ष फायरिंग कर जश्न मनाया। फायरिंग का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। सिरिसियां मौजे गांव के रविशंकर मिश्र आइटीबीपी में रक्सौल में तैनात है। होली के दिन छुट्टी में गांव आया हुआ था। होली की पारंपरिक गीत उसके दरवाजे पर बज रहा था। इसी दौरान जवान अपने घर से दोनाली बंदूक लेकर निकला और दरवाजे पर बैठे लोगों के बीच गांव में फायरिंग करने लगे। गांव के कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाया और वीडियो को सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सोशल साइट पर डाले गये वीडियो की जांच कर नियमानुकूल कार्रवाई की जायेगी। होली के दिन फायरिंग की बात सही निकली तो उनपर कार्रवाई भी तय हैं। जांच का आदेश थानाध्यक्ष को दे दी गई है।
15 लीटर देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
मांझा| पुलिस ने विश्वम्भरपुर गांव के नगेन्द्र पासी और शिवजी पासी के घर छापेमारी कर बालू में प्लास्टिक के गैलन में छिपाकर गये 11 लीटर देशी शराब के साथ नगेंद्र पासी और शिवजी पासी को जेल भेज दिया। वही दूसरी तरफ हरपुर गोसाई गांव के मुकेश किया।