- Hindi News
- National
- Gopalganj News Stones Have Been Hit Twice In 10 Days Mustard Seeds And Wheat Flowers Have Fallen In The Field
10 दिन में दो बार पड़ चुकी है फसलों पर पत्थर की मार,खेत में ही झड़ गए सरसों के दाने व गेहूं के फूल
10 दिनों के भीतर जिले में दोबारा हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की फसलों में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। जिला कृषि विभाग के अनुसार करीब 15% फसलें गिर गई हैं, जिससे पैदावार में 10 फीसदी तक की कमी हो सकती है। कृषि विभाग ने नुकसान का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की टीम ग्रामीण क्षेत्र में भेज दी हैं। पंचायतवार आकलन पूरा होने के बाद राज्य स्तर पर सेटेलाईट द्वारा सर्वे कराया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार किसी पंचायत में 4 से 5 प्रतिशत को कही 30% तक नुकसान हुआ है। आकलन का काम पूरा होने के बाद ही स्थितियां स्पष्ट हो पाएंगी। हालांकि सबसे ज्यादा नुकसान कुचायकोट, थावे, पंचदेवरी, सदर प्रखंड, बैकुंठपुर और सिधवालिया के क्षेत्रों में हुआ है। यहां पर तेज बारिश के साथ ही भारी ओलावृष्टि भी हुई थी।
ज्यादा नुकसान गेहूं को बारिश के साथ चली तेज हवा से गेहूं की फसल गिर गईं। इस समय सरसों और मटर की फसलों में फलियों में दाने पड़ गए हैं। वहीं गेहूं की अगेती फसल में बाली निकल आई हैं। गेहूं की मध्यम फसल में बाली निकलने वाली हैं, इससे पौधे ऊपर की ओर से भारी हो गए हैं।