- Hindi News
- National
- Gopalganj News Striking Employed Teachers Warn The Government Shout Slogans Not Less Than The Pay Scale No Loss Of Job
हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने सरकार को चेताया, नारे लगाए- वेतनमान से कम नहीं, नौकरी जाने का गम नहीं
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को 26 वें दिन शिक्षकों ने प्रखंड के सभी विद्यालयों में तालाबंदी कर धरना व प्रदर्शन किया। उधर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करते हुए शिक्षकों ने केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में धरना दिया। उपस्थित शिक्षकों ने भी बारी-बारी से अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हम शिक्षकों पर सरकार दोहरी नीति अपना रही है। एक तरफ नियोजित शिक्षकों को पर्याप्त मात्रा में वेतन का भुगतान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ हम शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मुहैया नहीं करा पा रही है। अपनी मांगों के समर्थन में लगातार धरने का आयोजन कर रहे शिक्षक सरकार से अपनी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए आवाज उठा रहे थे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैलाश राय व जिला सचिव उमेशचंद्र पांडेय कर रहे थे। धरनार्थी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है । राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इनकी मांगों को माननी चाहिए । उन्होंने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन मिलनी चाहिए । यह समान शिक्षा नियमावली के तहत अधिकार है। सरकार शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाना बंद करें।
शिक्षकों ने निकाली वेदना मार्च
बैकुंठपुर | प्रखंड मुख्यालय पर हड़ताल के 26 वें दिन नियोजित शिक्षकों द्वारा बिहार शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें काफी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए । इस दौरान प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान तथा राज्य कर्मी का दर्जा सहित 11 सूत्री मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी जारी रहेगी। शिक्षक सरकार के किसी भी हथकंडे से दबाव में आने वाले नहीं हैं। हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। धरने में शशी कुमार राम,प्रमीला देवी,अरूण कुमार सिंह,नीतू,त्रिवेदी,बीरेन्द्र यादव,ललन राम,अमन कुमार शर्मा,दिनेश रजक,दीपक यादव, विद्या भूषण कुमार,शशिभूषण यादव,कृष्णा राम,दिनेश प्रसाद,शंकर दयाल सिंह,खालीद हुसैन,विजय भास्कर,अलका कुमारी,अरबिंद सिंह,सीमा कुमारी,नीतू कुमारी,वंदना कुमारी,संगीता कुमारी,खुशबु नेशा सहित कई शिक्षक शामिल थे।
11सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल जारी
सिटी रिपोर्टर| उचकागांव
उचकागांव प्रखंड में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले समान काम समान वेतन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रहे हड़ताल के 26 वें दिन वरीय शिक्षक संजीव कुमार तिवारी के अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शाही ने कहा कि शिक्षकों के समान काम समान वेतन, शिक्षकों को मूल शिक्षक का दर्जा सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जब तक सरकार शिक्षकों को मांगों पर विचार नहीं करेगी शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों की हड़ताल को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। परंतु उसका शिक्षकों पर कोई असर होने वाला नहीं है। सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मानेगी तो शिक्षक शांतिपूर्ण आंदोलन कर सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगें। मौके पर प्रियदर्शी डीके यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, हरेराम शर्मा, मैनुद्दीन आलम, मोहन राम, एसके मंडल, अली अफसर, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक मौके पर उपस्थित थे।
बारिश मे भीगते हुए शिक्षकों का धरना रहा जारी
हथुआ |समान काम के लिए समान वेतन सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को तेज बारिश मे भी प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को हथुआ बीआरसी पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन कुमार गुप्ता एवं प्रखंड संयोजक मंटू राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक स्थानीय बीआरसी पर उपस्थित हुए। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे व इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है।धरना सभा में शिक्षकों ने नियमित शिक्षक का दर्जा देने, मानदेय की जगह वेतनमान देने व पेंशन योजना सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की । शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार के किसी भी धमकी से शिक्षक डरने वाले नहीं है। जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है, अगर उन्हें सरकार वापस नहीं लेती तो और उग्र आंदोलन होगा। शुक्रवार को हुए धरना प्रदर्शन में धनेश्वर गुप्ता, त्रिभुवन मिश्रा मालती कुमारी, किरण गुप्ता, राजेंद्र सिंह, मंटू राय, सतेन्द्र राय ,वेद प्रकाश गुप्ता ,उपेंद्र राय, किशोर कुमार राम इदरीश आलम, नीतू पांडेय ,मनोज कुमार शर्मा, अमित राय, कौशिक सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।
समान वेतन की मांग लेकर शिक्षकों का धरना- प्रदर्शन
मांझा | समान काम के लिए सामन वेतन की मांग लेकर शिक्षक सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए धरना -प्रदशर्न करते रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व छोटेलाल प्रसाद कर रहे थे। मौके पर शिक्षक बालेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र राम, रमेश प्रसाद, लोकेश कुमार, सोनू अली, संजय तिवारी सहित सैकड़ों शिक्षक थे।
टीईटी शिक्षक संघ ने कराया सामूहिक मुडन।
कटेयां में 26 वें दिन भी हड़ताल पर बैठे शिक्षक
कटेया | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार से शिक्षकों ने प्रखंड के सभी विद्यालयों में तालाबंदी कर प्रखंड संसाधन केंद्र पर अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर धरना पर बैठे रहे। बताया जाता है कि 26 वें दिन यानि शुक्रवार को शिक्षकों ने समान काम समान वेतन , राज्यकर्मी का दर्जा सहित अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल व विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी कर धरना पर बैठे रहें । इस अवसर पर शिक्षक नेताओँ ने कहा की सरकार शिक्षकों क़ो डरा व धमकाकर अपना काम कराना चाहती हैं लेकिन शिक्षक अब डरने वाले नही हैं एवं सरकार के इस दमनकारी नीति के खिलाफ एक जुट हो गये हैं और मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा । मौके पर मुख्य रूप से हरेन्द्र तिवारी, विश्वरंजन पाठक, कमलेश रजक, दिनेश मिश्र, सतदेव प्रसाद, रतनेश कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे ।
शिक्षा विभाग के प्रांगण में धरना पर बैठे शिक्षक
सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इनकी मांगों को माननी चाहिए
कटेया में धरना पर बैठे शिक्षक
सरकार शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाना बंद करें, हम सभी एकजुट हैं- शिक्षक संघ
पंचदेवरी में धरना पर बैठे शिक्षक