पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hathua News Striking Teachers Did Not Celebrate Holi Burnt Effigy Of Government At Hathua Brc Building

हड़ताली शिक्षकों ने नही मनाई होली, हथुआ बीआरसी भवन पर सरकार का पुतला जलाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समान काम के लिए समान वेतन सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन किया। बीआरसी पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन कुमार गुप्ता एवं प्रखंड संयोजक मंटू राय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक स्थानीय बीआरसी पर उपस्थित हुएं। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हम धरने पर बैठे रहेंगे व इसी तरह हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों से छात्रों का भविष्य चौपट हो रहा है।धरना सभा में शिक्षकों ने नियमित शिक्षक का दर्जा देने, मानदेय की जगह वेतनमान देने व पेंशन योजना सहित अन्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की ‌। शिक्षक नेताओं ने कहा कि सरकार के किसी भी धमकि से शिक्षक डरने वाले नहीं है। जिन शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है, अगर उन्हें सरकार वापस नहीं लेती तो और उग्र आंदोलन होगा। सोमवार को हुए पुतला दहन में धनेश्वर गुप्ता, त्रिभुवन मिश्रा ,मालती कुमारी, किरण गुप्ता, राजेंद्र सिंह, मंटू राय, सतेन्द्र राय ,वेद प्रकाश गुप्ता ,उपेंद्र राय, किशोर कुमार राम इदरीश आलम, नीतू पांडे ,मनोज कुमार शर्मा, अमित राय, कौशिक जी सहित भारी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

कुचायकोट के नियोजित शिक्षक भी 23 वें दिन रहे हड़ताल

कुचायकोट| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23 वें दिन होली के दिन कुचायकोट के नियोजित शिक्षकों द्वारा सरकार के शोषणकारी और दमनकारी नीतियों के विरुद्ध भूख हड़ताल की। एक ओर जहां होली की दिन सभी खुशियों से सराबोर होकर लोग रंग और गुलाल खेल रहे थे, पुए पकवान खा रहे थे वहीं दूसरी तरफ नियोजित शिक्षक सरकार से राज्य कर्मी का दर्जा की मांग को लेकर हड़ताल पर है। प्रखंड संयोजक शक्तिनाथ तिवारी का कहना है कि सरकार ने उनकी आवाज दबाने के लिए जनवरी और फरवरी में किये गए कार्य अवधि का भी वेतन बंद कर दिया है। भूख हड़ताल में शक्तिनाथ तिवारी, युगल किशोर पांडेय, राजेश प्रसाद, अमलेश राय, राजीव प्रधान, नीरज राय, ओंकार नाथ द्विवेदी, बाबूलाल यादव, श्रीराम यादव, प्रभुदयाल प्रसाद अनिल कुमार तिवारी शामिल हुए।

17 फरवरी से है हड़ताल पर

मांझा| बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति के अह्वान पर मांझा प्रखंड के हड़ताली शिक्षक सरकार के शिक्षा विरोधी नीति एवं अपनी मांग को लेकर 17 फरवरी से अनिशिचित्कालीन हड़ताल पर है। इसी कड़ी में सोमवार को मुख्यमंत्री,शिक्षामंत्री एवं शिक्षा सचिव का पुतला दहन किया गया, तथा हड़ताली शिक्षकों ने होली का पर्व नही मनाने का फैसला लिया। होली पर्व पर भी सभी शिक्षक भूख हड़ताल पर रहें। शाह आलम एवं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति कार्यकारणी सदस्य डॉ0 सुशील कुमार सिंह एवं श्री प्रकाश नारायण आदि ने अनसन पर बैठे।

समान वेतन सहित 10 सूत्री मांगों के समर्थन में जारी है शिक्षको विरोध

खबरें और भी हैं...