- Hindi News
- National
- Gopalganj News Teachers Should Get Equal Pay For Equal Work This Is A Right Under The Equal Education Manual
शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए,यह समान शिक्षा नियमावली के तहत अधिकार है
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को 28 वें दिन शिक्षकों ने प्रखंड के सभी विद्यालयो में तालाबंदी कर धरना व प्रदर्शन किया। उधर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मृल्यांकन कार्य का वहिष्कार करते हुए शिक्षकों ने केन्द्रीय पुस्तकालय परिसर में धरना दिया। उपस्थित शिक्षकों ने भी बारी-बारी से अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हम शिक्षकों पर सरकार दोहरी नीति अपना रही है। एक तरफ नियोजित शिक्षकों को प्रयाप्त मात्रा में वेतन का भुगतान कर रही है। वहीं दूसरी तरफ हम शिक्षकों को समान काम का समान वेतन मुहैया नहीं करा पा रही है।
अपनी मांगों के समर्थन में लगातार धरने का आयोजन कर रहे शिक्षक सरकार से अपनी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए आवाज उठा रहे थे। नेतृत्व जिलाध्यक्ष कैलाश राय व जिला सचिव उमेशचंद्र पांडेय कर रहे थे। धरनाणार्थी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की मांग जायज है । राज्य सरकार को प्राथमिकता के आधार पर इनकी मांगों को माननी चाहिए । उन्होंने कहा कि शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन मिलनी चाहिए । यह समान शिक्षा नियमावली के तहत अधिकार है। सरकार शिक्षकों के साथ दोहरी नीति अपनाना बंद करें।
उचकागांव में शिक्षक की हड़ताल जारी
उचकागांव | उचकागांव प्रखंड में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले समान काम समान वेतन सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर चलa रहे हड़ताल के 26 वें दिन वरीय शिक्षक संजीव कुमार तिवारी के अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शाही ने कहा कि शिक्षकों के समान काम समान वेतन, शिक्षकों को मूल शिक्षक का दर्जा सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। जब तक सरकार शिक्षकों को मांगों पर विचार नहीं करेगी शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर अड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों की हड़ताल को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। परंतु उसका शिक्षकों पर कोई असर होने वाला नहीं है। सरकार शिक्षकों की मांगों को नहीं मानेगी तो शिक्षक शांतिपूर्ण आंदोलन कर सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगें। मौके पर प्रियदर्शी डीके यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, हरेराम शर्मा, मैनुद्दीन आलम, मोहन राम, एसके मंडल, अली अफसर, मनोज कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक मौके पर उपस्थित थे।
समान वेतन की मांग लेकर शिक्षकों का धरना- प्रदर्शन
मांझा | समान काम के लिए सामन वेतन की मांग लेकर शिक्षक सरकार के विरुद्ध नारा लगाते हुए धरना -प्रदशर्न करते रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व छोटेलाल प्रसाद कर रहे थे। मौके पर शिक्षक बालेश्वर प्रसाद, सत्येंद्र राम, रमेश प्रसाद, लोकेश कुमार, सोनू अली, संजय तिवारी सहित सैकड़ों शिक्षक थे।
कटेया में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिक्षक
कटेया में प्रखंड संस्धान केंद्र पर हड़ताल पर बैठे रहे शिक्षक
कटेया | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार से शिक्षकों ने प्रखंड के सभी विद्यालयो में तालाबंदी कर प्रखंड संसाधन केंद्र पर अनिश्चित कालीन हड़ताल को लेकर धरना पर बैठे रहें। बताया जाता है कि 28 वें दिन यानि शनिवार को शिक्षको ने समान काम समान वेतन , राज्यकर्मी का दर्जा सहित अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल व विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी कर धरना पर बैठे रहें । इस अवसर पर शिक्षक नेताओ ने कहा की सरकार शिक्षकों क़ो डरा व धमकाकर अपना काम कराना चाहती हैं लेकिन शिक्षक अब डरने वाले नही हैं एवं सरकार के इस दमनकारी नीति के खिलाफ एक जुट हो गये हैं और मांगे पूरी होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा । मौके पर मुख्य रूप से हरेन्द्र तिवारी, विश्वरंजन पाठक, कमलेश रजक, दिनेश मिश्र, सतदेव प्रसाद, रतनेश कुमार सहित सैकडो शिक्षक मौजूद थे ।
पंचदेवरी में किया प्रदर्शन
पंचदेवरी| स्थानीय प्रखण्ड के गण्डक परिसर में शनिवार को बिहार शिक्षक संघर्ष समिति के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल के 28 वे दिन भी सफल बनाने के लिए शिक्षको ने अपनी आवाज बुलंद किया , इस दौरान पंचदेवरी के 84 स्कूलों के सभी नियोजित शिक्षकों ने बैठक आयोजित किया गया जिसमे सभी शिक्षको ने पंचदेवरी गण्डक परिसर में सभी शिक्षकों ने प्रदर्शन किया । मौके पर अजय मिश्र, राधिका शरण मिश्र, अरविन्द द्विवेदी, शम्भू राय, तारकेश्वर मिश्र, मुकेश सिंह, आलोक राय, अरविन्द राम, संदीप मिश्र, अमरेंद्र राय, सिवेश राय, वेदव्रत मिश्र, कहैंया प्रसाद, राघवेन्द्र मिश्र, मनेजर राम, मधु सुदन मिश्र, जयपाल टुडू, शैमुल्लाह अंसारी, रामेश्वर ठाकुर संतोष सिंह, बृजमोहन पाण्डेय, संजय शुक्ल, विध्यवासिनी देवी, निर्मला शुक्ला, कुसुम शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, शशिबाला देवी, सुनील ठाकुर, जयप्रकाश साहु, कुबेर साह, सत्येन्द्र तिवारी, श्रीकांत सिंह, सत्येन्द्र चौधरी, धर्मेन्द्र गुप्ता आदि थे ।
हथुआ में शिक्षकों का धरना, स्कूलों में पठन-पाठन बंद
हथुआ: बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित शिक्षकों के धरना कार्यक्रम के अनुसार दिन शनिवार को हथुआ बीआरसी भवन पर शिक्षकों का धरना 28 वें दिन भी जारी रहा। बता दे कि पिछले कई दिनों से शिक्षक अपने 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं विद्यालय में संपूर्ण तालाबंदी पर धरने पर बैठे हैं। शिक्षकों द्वारा लगातार कई दिनों से विद्यालयों में पूर्णता तालाबंदी की गई है। शनिवार को धरना सभा को संबोधित करते हुए वरीय शिक्षक सत्येंद्र राय ने कहा कि सरकार जानबूझकरशिक्षकों को प्रताड़ित कर रही है। जब तक सरकार हमारी सभी मांगों को पूरा नहीं करते तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। प्रखंड संयोजक मंटू राय ने कहा कि सरकार जब तक हम लोगों को समान काम का समान वेतन नहीं देती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना को संबोधित करते हुए बीआरपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सरकार द्वारा उनकी न्यायोचित मांगों को नहीं मान लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को धरने में शिक्षक सत्येंद्र कुमार राय, मनोज राय, नागेंद्र यादव, राजेंद्र, प्रतिभा तिवारी, अनिता कुमारी, मंजू देवी ,राजू कुमार धर्मेंद्र सिंह ,कौशिक जी, मनोज कुमार धनेश्वर प्रसाद ,निजामुद्दीन खान, राकेश रंजन ,अखिलेश प्रसाद सिंह ,धीरेंद्र दुबे इत्यादि भारी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
फोटो 7 शिक्षा विभाग के कार्यालय में धरना पर बैठे शिक्षक
विजयीपुर में धरना पर बैठे शिक्षक
फोटो 9 पंचदेवरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे शिक्षक
फोटो 10 हथुआ में धरना पर बैठे शिक्षक