पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaykot News Teenager Was Bathing In The Pond To Get Rid Of Color Drowned And Died

रंग छुड़ाने के लिए तालाब में नहा रहा था किशोर, डूब कर हुई मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचायकोट| गोपालपुर थाना क्षेत्र के नोंका सिमरा गांव में तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। तालाब से शव निकालने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन मंगलवार को नोंका सेमरा गांव निवासी हृदया शाह का पुत्र पप्पू कुमार कुछ अन्य बच्चों के साथ होली खेलने के लिए निकला था। होली खेलकर जब सभी बच्चे वापस लौट रहे थे, इस दौरान बच्चे नहाने के लिए एक तालाब में घुस गए। नहाने के बाद बाकी बच्चे घर वापस आ गए पर पप्पू कुमार घर नहीं लौटा। घर वालों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो तालाब से पप्पू कुमार का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। इधर गांव के एक किशोर की होली के दिन मौत के बाद पूरे गांव में शोक छा गया। गांव के तमाम लोग होली का त्यौहार छोड़ बच्चे के दाह संस्कार में जुट गए।
खबरें और भी हैं...