- Hindi News
- National
- Sidhavlia News Tet Teacher Conflict Coordination Committee Meeting In Sidhwalia
सिधवलिया में टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की बैठक
टीईटी शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले टीईटी शिक्षकों की बैठक जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव के अध्यक्षता में जंगलिया मोड़ के पास पीसीएम कैम्पस में किया गया। प्रदेश संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि टीईटी शिक्षक एनसीटीई एवं आरटीई के मानक पूरा करते हैं। सहायक शिक्षक एवं राज्य कर्मी हमारा संवैधानिक अधिकार है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने पैरा 78 में राज्य सरकार को टीईटी शिक्षकों को एक्सपर्ट टीचर मानते हुए बेहतर वेतनमान देने का आदेश दिया है। टीईटी शिक्षक 27 फरवरी से हड़ताल पर हैं।13 मार्च को पटना में टीईटी शिक्षक सामूहिक मुंडन कराएंगे।जब तक राज्य सरकार टीईटी शिक्षकों को सहायक शिक्षक घोषित नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आंदोलन को कमजोर करने के लिए शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। मेरा आंदोलन संवैधानिक हैं।जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष गुड्डू कुमार, महासचिव दिनेश कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार पाठक ,वजीहुल हक, अमित गौतम ,मनोज राम ,राजन कुमार, जितेंद्र शर्मा, प्रिन्टु गुप्ता, बलिराम प्रसाद, दिनेश महतो,राजू राय, परमहंस प्रसाद, दीपक जायसवाल, त्रिभुवन गोड़, ब्रजेश तिवारी, शैलेश पांडेय इत्यादि शिक्षक शामिल हैं।