पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News The Mla Demanded Compensation From The Agriculture Minister For Compensation Of Crops Destroyed By Hail And Storm Water

ओलावृष्टि व आंधी-पानी से नष्ट हुई फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए विधायक ने कृषि मंत्री से मुआवजे की मांग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने ओलावृष्टि व आंधी पानी से नष्ट हुए फसलों की क्षतिपूर्ति की जोरदार तरीके से मांग उठाई है। विधायक ने सूबे के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार से मिलकर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा है कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठपुर, सिधवलिया और बरौली प्रखंडों के 42 पंचायतों में आंधी पानी व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें नष्ट हुई है। प्राथमिकता के आधार पर किसानों की नष्ट हुई फसलों का जांच व सर्वे कराकर तत्काल उन्हें मुआवजा दिया जाए। ताकि किसान अगली फसल के लिए आर्थिक रूप से तैयार हो सकें। विधायक ने कृषि मंत्री से कहा कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य प्रखंडों में भी ओलावृष्टि व आंधी पानी से फसलों का नुकसान हुआ है। उन्होंने तत्काल एक टीम गठित कर नष्ट फसलों की जांच कराने का आदेश कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों को देने की गुहार लगाई है। विधायक श्री तिवारी ने बताया कि मांग पत्र के आधार पर कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों को तत्काल नष्ट फसलों की जांच कराने का आदेश दिया है। इससे जिले के किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

कृषि मंत्री का मांग पत्र सौंपते विधायक मिथलेश तिवारी
खबरें और भी हैं...