पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलग-अलग मामले में तीन गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मीरगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से अलग अलग मामलों में तीन आरोपितों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में पिपरा खास के हरकेश सिंह उर्फ हरिकिशोर सिंह, मीरगंज शहर के मिल रोड की मुन्नी देवी तथा कुसौंधी के मंसूर अंसारी उर्फ मंजूर आलम आदि शामिल है। हरकेश सिंह पर महावीरी आखाड़ा के दिन पुलिस पर पथराव करने का आरोप है। वहीं मुन्नी देवी पर अपने ही पति पर गर्म तेल फेंक कर जलाने का आरोप है। वहीं मंसूर आलम पर गवाही नहीं देने को लेकर वारंट जारी किया था। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो वारंटी गिरफ्तार

सासामुसा : समकालीन अभियान चलाकर जादोपुर पुलिस ने दो वारंटीयों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने बताया कि अपहरण के मामले में फरार चल रहे सिवान जिले के बड़हरिया थाना के खीदरा गांव निवासी राजेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही मारपीट के मामले में फरार चल रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरा बराई पट्टी गांव के बीरन महतो को गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दो वारंटी गिरफ्तार

भोरे |थाने की पुलिस में काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटियों में थाने के मुडाडीह गांव के सुचिंदर चौधरी और दिनेश चौधरी शामिल हैं। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

चार वारंटी गिरफ्तार

फुलवरिया | फुलवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की ढेर संध्या क्षेत्र के मजिरवां कला के खलवां टोला गांव में छापेमारी फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खबरें और भी हैं...