पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaykot News Three Smugglers Arrested With Liquor And Marijuana In Kuchayakot They Were Bringing Liquor In Their Bodies

कुचायकोट में शराब-गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,शरीर में बांध कर ला रहे थे शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कुचायकोट पुलिस ने छापामारी कर तीन तस्करों को एक पिस्टल, 268 बोतल शराब और 800 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया । इस दौरान पुलिस ने तस्करों की दो बाइक भी जब्त की। एसपी गोपालगंज के निर्देश पर कुचायकोट थाना अध्यक्ष अब्दुल मजीद के नेतृत्व में कुचायकोट पुलिस बघौच बाजार के पास वाहनों की जांच कर रही थी । इस क्रम में संदेह के आधार पर दो बाइक सवारों को पुलिस ने रोककर जब उनकी तलाशी ली। बाइक सवार तस्करों ने अपने शरीर पर शराब की बोतलों को टेप से चिपका कर जैकेट के नीचे ढक लिया था । पुलिस ने तीनों तस्करों के शरीर पर टेप से बांधे गए 268 पीस शराब जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से एक पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस भी बरामद किया। तस्करों के पास से पुलिस को 800 ग्राम गांजा भी मिला । गिरफ्तार किए गए तस्करों के अनुसार जब्त शराब उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी और इसे गोपालगंज पहुंचाना था।

इनकी हुई गिरफ्तार

गिरफ्तार तस्करों में गोपालपुर थाना क्षेत्र के गुलौरा गांव निवासी व्यास सिंह का पुत्र धीरज कुमार, इसी गांव के स्वर्गीय सत्यनारायण सिंह का पुत्र प्रमोद सिंह और गोपालपुर थाना क्षेत्र के ही विशुनपुरा गांव का निवासी वर्मा शाह का पुत्र जैकी साह शामिल है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

अराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है

पुलिस ने बताया कि तीनों के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा हैं। इसके साथ ही इनके साथियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रहीं हैं।

कुचायकोट में शरीर में बांध कर शराब ले जाता तशकर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें और भी हैं...