- Hindi News
- National
- Uchkaganv News Tractor Driver Being Beaten With Sticks And Poles Filled With Mud In Mutual Dispute
आपसी विवाद में मिट्टी भर रहे ट्रैक्टर ड्राइवर की लाठी और डंडे से पिटाई
उचकागांव| त्रिलोकपुर में ईदगाह में ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भर रहे एक ट्रैक्टर चालक की य कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घटना का कारण पूर्व में त्रिलोकपुर गांव में मैजिक वाहन से सड़क पर कीचड़ का छिंटा पड़ने से हुआ विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि त्रिलोकपुर गांव स्थित ईदगाह में मनरेगा के तहत ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी भराई का काम चल रहा था। जिसमें उचकागांव के बुलेट अली गांव के प्रेमकिशोर सिंह के ट्रैक्टर से ईदगाह में मिट्टी भरने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा उन्हें लाठी-डंडे, रड और चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। घायल युवक बुलेट अली का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर घायल बुलेट अली के आवेदन पर त्रिलोकपुर गांव के मुन्ना रावत, अनिल रावत, सोनीलाल रावत, सोनू रावत सहित सात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। )