दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिया 17 मार्च से
प्रखंड के गॉड ग्रेस स्कूल खजुरहां के खेल मैदान में 17 मार्च से दो दिवसीय रमापति वर्मा मेमोरियल बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर अमरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में लोगों की बैठक हुई। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। अमरेंद्र वर्मा को अध्यक्ष, खदही पंचायत के उपसरपंच धनंजय कुमार को उपाध्यक्ष, गांधी स्मारक उच्च विद्यालय भोरे के शारीरिक शिक्षक सुनील साह को सचिव,गॉड ग्रेस स्कूल के निदेशक जितेन्द्र वर्मा को कोषाध्यक्ष और खदही पंचायत के मुखिया विनोद गुप्ता और बीडीसी चन्दन यादव को संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक के बाद अमरेंद्र वर्मा ने बताया गया कि प्रतियोगिता 17 और18 मार्च को आयोजित होगा। इसमें बिहार के गोपालगंज और छपरा व यूपी के देवरिया जिले के घाटी भटनी की टीमें भाग लेंगी। मौके पर रजनीश मिश्र, हरेन्द्र सिह , डॉ. राजेश सिंह, हरेंद्र वर्मा, अनिल सिंह, अजीत कुमार, राघव वर्मा आदि थे।
कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर बैठक करते सदस्य।
प्री- कबड्डी के तर्ज पर गोपालगंज प्रीमियर लीग का आयोजन 23 से, 12 टीमें हिस्सा लेंगी
गोपालगंज | शहर में पहली बार प्री- कबड्डी के तर्ज पर गोपालगंज प्रीमियर लीग का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन 23 से शरू होगा तथा 25 मार्च को फाईनल खेला जाएगा। इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें 8 टीम पुरुष वर्ग के और 4 टीम महिला वर्ग से होगी। वेट कैटेगरी 60 किलोग्राम का होगा। यह आयोजन बिहार कबड्डी एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। खेल का आयोजन गांधी कॉलेज में होगा। कबड्डी के कोच एवं मुख्य रैफरी की भूमिका मुकुल तिवारी को दी गई है।