बच्चों के विवाद में दो पक्ष अापस में भिड़े
कटेया थाना क्षेत्र के सिधरिया गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुए झगड़े में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक पक्ष के सोबराती मियां ने थाने में दिए आवेदन आरोप लगाया है कि होली की रात दो बच्चों में विवाद हो गया। जिसमें उसके गांव के मंजूर मियां चाकू एवं रड से हमला कर उसे एवं उसके भाई नूर मोहम्मद को घायल कर दिया। वह पिछले कई वर्षों से मुझे जान से मारने की धमकी भी देता रहा है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच है।