बाइक से धक्का लगने पर दो युवकों को पीट-पीटकर किया अधमरा, एक की मौत
कुचायकोट के भठवा मोड़ के समीप बाइक से धक्का लगने पर लोगों ने बाइक सवार दो युवकों को जबर्दसत पिटाई कर दी। लोगों पर हैवानियत इस कदर हावी थी कि बाइक चालक को न केवल नहुलुहान किया बल्की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे साथी का गंभीरावस्था में गोरखपुर में इलाज चल रहा है। मृतक विशंभरपुर थाना क्षेत्र के बलिवनसागर गांव निवासी रमेश गिरी का पुत्र अनूप गिरी बताया जाता है। मंगलवार की देर शाम वह अपने दादा का दवा लेने के लिए कुचायकोट जा रहा था, तभी बाइक से एक शख्स को धक्का लग गई। छात्र की मौत के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर डाले। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीस कर रही है।
गोरखपुर ले जाने के दौरान हुई मौत
मृतक के भाई ओम गिरी ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि जब उन्हें बाइक दुर्घटना की खबर मिली तो वे गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां दोनों युवक अत्यंत गंभीर अवस्था में गिरे पड़े थे। परिजन दोनों को लेकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखकर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाए जाने के क्रम में बथना बाजार के पास अनूप गिरी ने दम तोड़ दिया। जबकि बृजेश यति को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया।
मारपीट में महिला सहित छह घायल
सिधवलिया| महम्मदपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवो में हुई मारपीट में छह व्यक्ति घायल हो गए।घायलों में हरपुर गांव के बच्चा महतो,सुनील कुमार,बुधसी के सचिन कुमार,आजमी नगर के श्री निवास प्रसाद,दवेंद्र राय और तेतरी देवी है। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है।
गांव में बढ़ा तनाव
इधर युवक की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया। बुधवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को सौंपने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इधर पूरे मामले को लेकर गांव में जबरदस्त तनाव है।
परिजनों ने लगाया आरोप
मृतक के परिजनों के अनुसार भठवा परशुराम गांव के निकट सड़क पार कर रहे वृद्ध को मोटरसाइकिल से ठोकर लग गयी। इसके बाद आसपास के लोगों ने दोनों छात्रों को पकड़ लिया। इसी गांव के प्रदुमन कुशवाहा तथा मदन कुशवाहा कुछ और लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिए और पीटना शुरू कर दिए। मारपीट करने के बाद ग्रामीणों द्वारा बाइक सवारों के पास मौजूद रुपया ,एटीएम कार्ड, मोबाइल और बाइक भी छीन लिया गया। घटना के दो नामजद और चार अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है।
बाइक सवार युवक देर शाम वह अपने दादा की दवा लेने के लिए कुचायकोट जा रहा था
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव, मामले की जांच में जुटी पुलिस