पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gopalganj News Vigilance Will Keep You Safe From Corona Virus Government Issued High Alert

सतर्कता आपको कोरोना वायरस से रखेगा सुरक्षित, सरकार ने किया हाई अलर्ट जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देश भर में कोरोना वायरस के 75 से अधिक मामलों की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है। इसको लेकर 15 जनवरी से अभी तक बिहार में कोरोना वायरस ग्रसित देशों से लौटे 144 यात्रियों को सर्विलांस में रखा गया है। कोरोना वायरस से विश्व के 144 देश ग्रसित है। इसलिए स्थिति की गंभीरता को देखकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है। इन तैयारियों में सबसे पहले राज्य सरकार की ओर से 25 जनवरी को नोवेल कोरोना वायरस पर एडवाइजरी भेजी गयी थी। इसके साथ ही जिला और मेडिकल कॉलेजों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिड्यूर(एसओपी) भी उपलब्ध कराया गया है। पर्सनल प्रोटेक्शन इक्वीपमेंट्स किट्स, एन-95 मास्क, इन्फ्रारेड थर्मामीटर सभी जिलों एवं मेडिकल कॉलेजों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।

अस्पताल में नोडल पदाधिकारी नामित

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए एडवाईजरी को जारी किया गया है। कोरोना वायरस के संदर्भ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी ग्राम पंचायत में ग्राम सभा की बैठक करने का निर्देश दिया गया है। सभी पंचायती राज सदस्य, ए.एन.एम, आंगनबाड़ी सेविका, हेल्थ केयर वर्कर को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया है। सभी जिलों को अलगाव और नमूना संग्रह के लिए 9 मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों से जोड़ा गया है। कोरोना वायरस से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक जिले और मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नोडल पदाधिकारी नामित किया गया हैं। जिला स्तर की गतिविधियों की नियमित निगरानी की जा रही है।

5 सावधानियां रखेगी कोरोना वायरस से आपको सुरक्षित

{हाथ साफ़ रखें

{चेहरे पर मास्क का ठीक तरह से इस्तेमाल करें

{नियमित रूप से बुखार की जांच करें

{भीड़ में जाने से बचें

{गंदे हाथों से चेहरा न छुएं

इन बातों का रखें ख्याल:

जब भी सर्दी जुकाम हो तो दूसरों के साथ नजदीकी संपर्क ना बनाएं, खुले में ना थूकें, बुखार, सर्दी या सांस की समस्या हो तो तुरंत इलाज कराएं, यदि कोई व्यक्ति बीमार लग रहा हो और खांस या छींक रहा हो तो उससे कम से कम 2 मीटर की दूरी बनाएं, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथों को अच्छी तरह 20 सेकंड तक साबुन एवं पानी से धोएं या सैनिटाइजर का उपयोग करें, ऐसे जानवरों के मांस सेवन करने से बचे जो बीमार थे या जिनकी मौत किसी बीमारी से हुयी हो, हाथ धोये बिना अपनी आंखें, नाक और मुंह को न छुएं और किसी दूसरे व्यक्ति को भी न छुएं।

ऐसे बरतें सावधानी

{खांसने, छींकने, खाना पकाने से पहले, पकाने के दौरान एवं बाद में, खाना खाने से पहले एवं शौचालय के बाद एवं जानवरों की देखभाल के बाद हाथों को साबुन एवं पानी से अच्छी तरह साफ़ करें।

{विभिन्न कच्ची पदार्थों से खाना पकाने के दौरान अच्छी तरह से हाथ धोएं।

{अगर आप मांस का सेवन करते हैं तब मीट प्रोडक्ट पकाते समय एवं उन्हें खाते समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

{छींकते एवं खांसते समय टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें. इस्तेमाल के बाद टिश्यू पेपर को डस्टबीन में डालें

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत में दी जा रही है कोरोना वायरस के बारे में जानकारी

कोरोना वायरस की जनकारी देते स्वास्थ्यकर्मी
खबरें और भी हैं...