- Hindi News
- National
- Gopalganj News Weather Patterns There Will Be Ups And Downs Mercury Reaches 30 Degrees Minimum Temperature Will Rise By One Degree Every Day
मौसम का मिजाज: उतर-चढ़ाव रहेगा, पारा 30 डिग्री पहुंचा, रोज एक डिग्री बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
मार्च पहला सप्ताह बीत गया। मौसम के तेवर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी है। इधर गर्मी ने भी जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सुबह और रात को ही हवा में थोड़ी सी ठंडक महसूस हो रही है। रविवार दोपहर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लोगों ने अपनी दुकानों और घरों में पंखे चलाने शुरू कर दिए हैं। जाहिर है कि आने वाले दिनों में पारा ज्यादा बढ़ेगा। मौसम का यह बदलाव किसानों के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इससे गेहूं की फसल का झाड़ कम हो सकते हैं।
रोज एक डिग्री बढ़ेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार के अनुसार दिन और रात के पारे रोजाना एक डिग्री का इजाफा हो सकता है। होली के बाद तेजी से पारे की चाल में बढ़ोतरी होगी। महीने के अंत तक दिन का पारा 35 तक पहुंच सकता है।
फसल के इच्छा संकेत नहीं
तापमान एेसे ही बना रहा तो गेहूं की फसल पर इस बार गर्मी का प्रतिकुल असर पड़ सकता है। अचानक बढ़ते तापमान से गेहूं की फसल का झाड़ कम होगा। यह किसानों के लिए नुकसानदेह होगा। इस समय गेहूं की फसल को न ज्यादा गर्मी चाहिए और न ही ज्यादा सर्दी।