पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sidhavlia News With The Construction Of 4 Km Long Road A Population Of 20 Thousand Will Be Connected

4 किमी लंबी सड़क के बनने से 20 हजार की आबादी जुड़ेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कबीरपुर के लोगों को एसएच-101 पर देकुली मोड़ पहुंचने में अब सहूलियत रहेगी। दो पंचायत के 7 टोले के लोग सड़क की कमी का दंश झेल रहे थे। जल्द ही 20 हजार की आबादी को नई पक्की सड़क नसीब होने वाली है।

कबीरपुर से देकुली तक 3.905 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके निर्माण पर 2 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि खर्च हो रही हैै। 2 महीने के अन्दर यह सड़क बनकर कर तैयार हो जायेगी। शुक्रवार को स्थानीय विधायक मिथिलेश तिवारी ने सड़क निर्माण की आधार शीला रखी।

ग्रामीण इलाके का तेजी से हो रहा विकास

विधायक मिथिलेश तिवारी ने बताया कि बैकुंठपुर विधानसभा में चौमुखी विकास की जा रही है। सड़क, बिजली, छठ घाट,सामुदायिक भवन, ग्रामीण चबूतरा और दर्जनों यात्री शेड बन कर तैयार हो गए हैं। मौके पर पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पार्टी कार्यकर्ता संजय सिह, चंदन सोनी, रामबाबू चौहान, गणेश सिंह, राजू चौबे, जलेश्वर सिंह, मिथिलेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

7 गांव के लोग जुड़ेंगे हाईवे से

इस सड़क के बन जाने से 7 गांव के लोग इस पक्की सड़क के जरिए एसएच 101 से जुड़ जाएंगे। विधायक ने बताया कि सरकार गांव ,गली को जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले सभी गांव की सड़कें बन कर तैयार हो जाएंगी।

बैकुंठपुर में सड़क का शिलान्यास करते विधायक
खबरें और भी हैं...