पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली के दौरान युवक ने सरेआम लहराई पिस्टल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोरे थाना के एक गांव में होली के दौरान एक युवक द्वारा खुलेआम पिस्टल लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के साथ ही क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। बताया जाता है कि कुर्थियां गांव में होली हो रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर सवार हो कर वहां पहुंचे। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक ने अपने हाथ में पिस्टल निकाल फायर करने की कोशिश की। जिसका वीडियो किसी रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 43 सेकेंड का है। जिसमें एक लाल रंग की स्पेलेंडर बाइक पर सवार हैं। पीछे बैठा युवक अपने हाथ में पिस्टल लिये हुए डीजे के धुन पर लहरा रहा है। फिर बाइक से नीचे उतर कर पिस्टल में गोली भरता हुआ दिख रहा है। इसी दौरान गांव का अन्य युवक आकर उसे ऐसा करने से मना करते हैं और उसके हाथों से पिस्टल छीनने की कोशिश करते हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में मीरगंज के इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि युवक की पहचान कर ली गयी है। जिसकी गिरफ्तारी के आदेश दिये गये हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

भोरे में पिस्टल लहराता युवक।
खबरें और भी हैं...