पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaykot News Youth Of Jalalpur Became Professor At Sampurnanand Sanskrit University Kashi

जलालपुर का युवक काशी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में बना प्रोफेसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले के एक छोटे से कस्बे जलालपुर गांव के निवासी एक युवक को काशी के प्रतिष्ठित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में दर्शन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिली है। कस्बे के इस लाल के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर पूरे बाजार में खुशी और हर्ष का माहौल है। जलालपुर बाजार के एक अति साधारण परिवार के युवक दुर्गेश पाठक की यह सफलता कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है । वे सुरेंद्र पाठक के पुत्र हैं। उनके पिता और माता दुलारी देवी का देहांत हो चुका है। उन्होंने काशी से ही उच्च शिक्षा हासिल की है। बृजेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता परिजनों और गुरुजनों को दी है । दूरभाष पर बताया कि वह शुरू से ही शिक्षा के क्षेत्र में ही अपना कैरियर बनाने के साथ समाज निर्माण में अपना योगदान देना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कड़ी परिश्रम किया। नतीजा यह रहा की सभी परीक्षाएं उन्होंने प्रथम श्रेणी में पास किया।

प्रोफेसर बने दुर्गेश पाठक
खबरें और भी हैं...