पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनपुर में इलेक्ट्रिक दुकान से 1 लाख के सामान चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर में चोरों की सक्रियता बढ़ने से व्यवसायियों और आम नागरिकों में भय का माहौल कायम हो गया है। इसी दौरान शुक्रवार की रात बेखौफ चोरों ने हाजीपुर-सोनपुर मुख्य मार्ग पर पीएनबी बैंक के समीप स्थित खुशी इलेक्ट्रिक नामक दुकान से सनी कुंडी तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए अनेक कीमती सामान गायब कर दिए। दुकान में बिक्री के रखे हुए तांबे समेत कई बंडल पीवीसी वायर, पंखें, आयरन, एलईडी लाइट समेत लगभग एक लाख रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। सोनपुर एवं हरिहरनाथ ओपी के मध्य मुख्य सड़क पर अवस्थित इस इलेक्ट्रिक दुकान में यह चोरी की चौथी घटना है। इस संबंध में दुकान संचालक यहां के आनंदपुर के अवधेश कुमार सिंह ने हरिहरनाथ ओपी में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके पहले गुरुवार की रात सबलपुर चाई टोला से सब्जी लदे एक पिकअप वैन को गायब कर दिया था। 48 घंटों के भीतर चोरी की यह दो घटनाएं पुलिस की गश्ती व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाती है। अभी एक महीने के भीतर रेलवे परिसर स्थित पीएनबी बरबट्टा शाखा में भी चोरी की घटना समेत यहां के रजिस्ट्री बाजार व अन्य कई स्थानों पर दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी की घटनाओं से दुकानदार व लोगों में दहशत है।

खबरें और भी हैं...