- Hindi News
- National
- Sonepur News 10 Cartons Of Liquor Seized From Sabalpur Businessman Arrested
सबलपुर से 10 कार्टन शराब जब्त, धंधेबाज गिरफ्तार
सोनपुर पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिन्नईक टोला के चंवर व चकअपसैद में छापेमारी कर 6 देसी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया है। जबकि दो हजार लीटर से अधिक अर्द्ध-निर्मित शराब समेत बड़ी संख्या में शराब बनाने में उपयोग आने वाले समान और ड्रम आदि जब्त किए है। वहीं यहां के सबलपुर नौरसिया में एक किराना की दुकान में छापेमारी कर दस कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज को पकड़ा है। इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि हरियाणा मेड इम्पीरियल ब्लू शराब के दस कार्टून शराब को जब्त कर इस मामले में गिरफ्तार श्रवण राय के पुत्र राजेश कुमार को जेल भेज दिया गया है। दूसरी ओर पहलेजा ओपी अंतर्गत खरिका से पुलिस में 40 बोतल शराब बरामद की है। हालांकि, इस दौरान धंधेबाज भाग निकलने में सफल रहा। यह कार्रवाई पहलेजा ओपी प्रभारी अजित कुमार व एएसआई रविन्द्र नाथ मिश्रा ने पुलिस बल कर सहयोग से की। इस संबंध में ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में धंधेबाज रौशन महाराज उर्फ लाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जब्त शराब इम्पीरियल ब्लू ब्रांड के 180 एमएल के 40 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मेड है।