- Hindi News
- National
- Vaishali News 31 Thousand Will Vacillate Bacchi And Padi With Brucellosis
31 हजार बाछी और पाड़ी को ब्रुसीलोसिस का टीका लगाएंगे
पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा के तहत जिले में 31 हजार से ज्यादा गाय-भैंस के 4 से 8 माह के बच्चे बाछी व पाड़ी को ब्रुसीलोसिस संक्रमण गर्भपात रोग से बचाव को नि:शुल्क टीकाकरण दिया जाएगा। पशुपालन विभाग ने जिले में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा। इसे सफल बनाने के लिए सभी तैयारी तेजी से पूरी की जा रही है। गाय-भैंस के बाछी व पाड़ी में इन टीकों के देने के बाद से उनमें ब्रुसीलोसिस नामक बीमारी उम्र भर नहीं होती है। इस कारण इन पशुओं का ब्रुसीलोसिस बीमारी से बचाव हो जाता है। इस टीकाकरण को सफल बनाने के लिए 2604 टीकाकर्मी गांव-गांव पहुंच कर ब्रुसीलोसिस के टीका लगाएगा। टीवीओ संजीव कुमार ने बताया कि बीते वर्षों में इस बीमारी के कारण सैकड़ों पशुओं के प्रभावित होने के कारण इससे बचाव करने के लिए विभाग के द्वारा नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। 20 मार्च से सभी पशुपालन विभाग के टीकाकर्मी घर-घर जाकर पशुपालकों के यहां मौजूद 4 से 8 माह के बाछी व पाड़ी को टीकाकरण करेंगे। बताया कि जानवर को इस रोग होने के बाद इसका कोई कारगर इलाज नहीं है। इस कारण टीका को ही इसके बचाव का सबसे बड़ा व सफल तरीका माना जाता है। इस रोग के कारण पशुओं में गर्भावास्था के समय अंतिम तीन माह में गर्भपात होना है, जिससे गर्भपात होने के बाद मृत बच्चे का जन्म देता है। वहीं इससे पशुओं में बांझपन भी बढ़ता है। वहीं इस रोग से ग्रस्त गाय व भैंस दूध भी काफी कम देती है। जिले के सभी प्रखंडों में कुल 3 लाख 26 हजार 795 पशुओं के बच्चें में ब्रुसेलोसिस का टीका दिया जाएगा। इनकी संख्या के मामले में सबसे ज्यादा बच्चे पातेपुर में 11200, जंदाहा में 33 सौ, बिदुपुर, महुआ, राघोपुर, सहदेई बुजुर्ग, पटेढ़ी बेलसर, गोरौल, लालगंज ग्रामीण व शहरी, हाजीपुर ग्रामीण व शहरी, महनार ग्रामीण व शहरी, राजापाकर, वैशाली, भगवानपुर, चेहराकलां क्षेत्र में 31 हजार पशुओं को दिया जाना है। जिला पशुपालन पदाधिकारी सुनील रंजन सिंह ने बताया कि जिले में पोल्ट्री मांस व अंडों के उपयोग से कोरोना वायरस का कोई डर नहीं है। इस संबंध में उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए उन्होंने कहा है कि अब तक विश्व के किसी भी भाग में पोल्ट्री मांस व अंडों के उपयोग से कोरोना का वायरस फैलने की रिपोर्ट नहीं आई है।
जिले में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक स्वास्थ्य रक्षा पखवाड़ा में