देसरी में मारपीट में 5 लोग जख्मी, चल रहा है इलाज
देसरी थाना के मुरौवतपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पहले महनार सीएचसी में ले जाया गया जहां से उनको सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया। बाकी सबको यहां से छुट्टी दे गई है जबकि एक घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।
घटना को लेकर मुरौवतपुर निवासी रामप्रवेश राम ने पुलिस को दिए फर्द बयान में कहा है कि 11 मार्च की सुबह 6 बजे देसरी थाना के मुरौवतपुर निवासी स्वर्गीय रामचंद्र राम के पुत्र राजकुमार राम, समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना के सुपौल गांव निवासी राजकुमार राम के पुत्र दिलीप राम, जिला के बिदुपुर थाना के कुतुबपुर सैदपुर निवासी रामदास राम के पुत्र अमन कुमार के साथ मुरौवतपुर निवासी शिवजी राम के पुत्र नरेश राम, धर्मवीर राम, नरेश राम के पुत्र संतोष कुमार राम, दीपक कुमार राम एवं सुशील कुमार राम, जलेश्वर राम के पुत्र कुंदन कुमार ने उनके परिवार के साथ मारपीट की है। इस घटना में उन्हें एवं उनके भाई नेवानंद राम, भतीजा राकेश कुमार एवं भाभी सावित्री देवी और बबीता देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में यह भी कहा है कि इन उक्त लोगों द्वारा लगातार उन्हें धमकियां दी जा रही है। इस संबंध में देसरी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि फर्द बयान प्राप्त होने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।