- Hindi News
- National
- Bhagwanpur News 78 Lakh Dues Of Electricity Department At Bhagwanpur Government Offices
भगवानपुर के सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का 78 लाख बकाया
भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर बिजली विभाग का करीब 77 लाख रुपए का बिल बकाया है। इस बात की जानकारी भगवानपुर पावर सब स्टेशन के जेई सुशांत कुमार ने दी है। उन्होंने सभी सरकारी संस्थानों को बकाया बिजली बिल अविलंब जमा कराने का नोटिस भी जारी दिया है। उन्होंने बताया कि भगवानपुर सीएचसी पर 8 लाख 20 हजार 79 रूपए, भगवानपुर प्रखंड कार्यालय पर 6 लाख 58 हजार 15 रुपए, अंचल कार्यालय पर 2 लाख 33 हजार 487 रुपए, पीएचईडी के बिजलीपुर में पानी टंकी पर 29 लाख 11 हजार 84 रुपए, सराय में 1 लाख 62 हजार 444 रुपए, प्रतापटांड़ पूर्वी में 27 लाख 655 रुपए, प्रतापटांड़ पश्चिमी पर 2 लाख 84 हजार 677 रुपए सहित करीब 78 लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। सरकारी संस्थानों को भेजे गए नोटिस में बकाया बिल की राशि को 15 दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों के अंदर बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने पर संबंधित कार्यालय एवं संस्थान का कनेक्शन काट दिया जाएगा।