- Hindi News
- National
- Lalganj News 91 Bottles Of Liquor Seized From Mathurapur Village In Jandaha Dhandebaaz Sent To Jail
जंदाहा के मथुरापुर गांव से 91 बोतल शराब जब्त, धंधेबाज को भेजा गया जेल
जंदाहा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के मथुरापुर गांव में छापेमारी कर होली के अवसर पर अपने घर में भारी मात्रा में बिक्री के लिए रखे गए 91 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार किए गए मथुरापुर निवासी दिलीप कुमार सिंह को जंदाहा थाना पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा हाजीपुर भेज दिया गया है। इस मामले में जंदाहा थाना के अवर निरीक्षक विनय कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में मथुरापुर निवासी दिलीप कुमार सिंह को उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि अवर निरीक्षक विनय कुमार अपने सहयोगी पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक हकीमुद्दीन खान एवं सहायक अवर निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह तथा पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान में थे। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी होली के अवसर पर अपने घर में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब रखा है जिसे बेच रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर छापेमारी की गई तो आरोपी छापेमारी का विरोध करते हंगामा करने लगा। जिसे पुलिस कब्जे में लिया गया। उसके घर के पीछे स्थित भूसा घर से 91 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
शराब के दो धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लालगंज| लालगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कांटी मलंग गांव में छापेमारी कर बीस लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हे सूचना मिला कि उक्त गांव के मनीष कुमार होली में बेचने के लिए अपने घर में शराब का छुपाकर रखे हुए है। सूचना के आधार पर लालगंज पुलिस ने छापेमारी की। जिसमें मनीष कुमार के घर से 20 लीटर विदेशी शराब जब्त की एवं इस मामले में धंधेबाज मनीष कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र पच्छीओर मुहल्ला से भी चार लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को पकड़कर जेल भेज दिया।