लोडेड देसी कट्टा के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
सदर थाना क्षेत्र के अदलपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को छापेमारी कर देसी कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी करने पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस ने पकड़कर तलाशी लिया तो उसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक से पूछताछ किया तो उसने सदर थाना के दिग्घीकलां पश्चिमी निवासी उमेश राय के पुत्र मयंक राज है। इसके खिलाफ सोनपुर थाना में कांड संख्या 416/19 आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज है। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के मामला दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया है।