पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhagwanpur News Accused Of Murdering Woman Sabotage And Loot In Her House To Trap Her Family

महिला की हत्या के आरोपियों ने उसके परिजनों को फंसाने के लिए अपने घर में कराया तोड़फोड़ व लूट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में लगभग दो सप्ताह पूर्व पट्टीदार के द्वारा महिला की फांसी लगाकर कर हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने एवं हत्यारोपी द्वारा आदमी भेजकर अपने ही घर में लूटपाट एवं तोड़फोड़ करा कर मृतक महिला के परिजनों को फंसाने का षड्यंत्र रचने को लेकर मृतक महिला के परिजनों एवं ग्रामीणों ने पुलिस की उदासीनता से आक्रोशित होकर महुआ ताजपुर मार्ग को बहुआरा चौक के पास जाम कर दिया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सड़क जाम की सूचना पर पातेपुर थाने की पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के काफी समझाने बुझाने एवं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम को समाप्त कराया गया।

जानकारी के अनुसार भूमि विवाद को लेकर बहुवारा गांव में पट्टीदारी में विवाहिता की हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी शंकर राय के घर पर एक मोटरसाइकिल पर सवार स्थानीय चौकीदार नरेश पासवान एवं समस्तीपुर थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी स्व राजो राय के पुत्र लक्खी राय एवं भगवानपुर कैजु निवासी स्व जीबु राय के पुत्र खोखा राय आकर आरोपी शंकर राय के घर में घुस कर समान को इधर उधर फेंकने लगे तथा मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। स्थानीय लोगों ने जब इसका कारण जानना चाहा तो चौकीदार नरेश पासवान ने बताया कि थाना के आदेश पर ऐसा किया जा रहा है। जिस पर स्थानीय ग्रामीणों ने थाना से संपर्क कर जानकारी ली तो मामला कुछ और ही निकला।

लोगों ने तोड़फोड़ कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार मामला हत्यारोपी को बचाने के लिए आरोपी शंकर राय द्वारा आदमी भेजकर मृतक विवाहिता के परिजनों को लूटपाट के मामले में फंसाने का षड्यंत्र के तहत ऐसा कराए जाने की बात सामने आई। इस पर स्थानीय लोग ने तीनों को पकड़ने के लिए इकट्ठा हुए लेकिन लोगों की भीड़ जुटते देख चौकीदार नरेश पासवान एवं एक आरोपी खोखा राय भागने में सफल हो गया। वहीं, एक आरोपी लक्खी राय को लोगों ने पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पातेपुर थाने की पुलिस को दी।

हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं करने पर लगाया आरोप

सूचना पर पातेपुर थाने में तैनात एएसआई जितेंद्र सिंह एवं पुलिस बल जब तक मौके पर पहुंचे तब तक स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित होकर महुआ ताजपुर मार्ग को बहुआरा चौक के पास जाम कर दिया। जिससे चौक के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाहिता की हत्या के लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं की। जिससे लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम एवं पुलिस प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगा कर जम कर नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लेती तो इस तरह की घटना की नौबत नहीं आती।

परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगा कर महुआ-ताजपुर मार्ग को किया जाम

बहुआरा में जाम के बाद लोगों ने घंटों किया प्रदर्शन।

पातेपुर थाना क्षेत्र के महुआ ताजपुर मार्ग को बहुआरा के पास जाम करते लोग।
खबरें और भी हैं...