लालगंज में पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए आवेदन
प्रखंड क्षेत्र के गुरमियां गांव में एक सरकारी पोखर को अतिक्रमित कर लिए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने आवेदन देकर पोखर को अतिक्रमणमुक्त कराने की गुहार लगाया है। इस संबंध में सीओ समेत कई अधिकारियों को ग्रामीण अजय कुमार, संजय सहनी, नन्दकिशोर पटेल, सुबोध कुमार, बबलू ठाकुर, अमित ठाकुर, कौशल कुमार, मंतोष पटेल, सोनू पटेल, सुशील कुमार, बालेश्वर कुमार समेत कई ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आवेदन दिया। जिसमें सरकारी पोखर को असमाजिक तत्वों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस अतिक्रमण के कारण तकरीबन दस वर्षों से पोखर का बंदोबस्ती नहीं हो पा रहा है।