पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Association Honors 15 Social Workers Who Have Done Excellent Work In The Field Of Environmental Protection

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 समाजसेवियों को एसोसिएशन ने किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैशाली प्रखंड क्षेत्र के रोहना गांव निवासी एवं वैशाली परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार को गंगा बचाओ अभियान के प्रणेता गुड्डू बाबा एवं यूथ बिल्डर एसोसिएशन के चेयरमैन भूषण सिंह उर्फ बबलू जी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए सामाजिक योद्धा सम्मान से सम्मानित किया। इसके अलावा पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, शशिभूषण सिंह, शिवेन्द्र कुमार, पंकज राकेश, मनोज कुमार, पंकज चौधरी, दिव्यांग संदीप सागर, दीपेंद्र कुमार, अविनाश कुमार, गणिनाथ सहनी, श्रीकांत कुशवाहा सहित कुल 15 सामाजिक कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए योद्धा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए सभी समाजसेवियों को प्राचार्य राजेश कुमार रंजन, मृत्युंजय कुमार, अमरेन्द्र कुमार अमर, जितेन्द्र कुमार, प्रभात कुमार, दीपक कुमार श्रीवास्तव अनूप नारायण सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी है। साथ ही सभी से पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करते रहने की अपील की।

वैशाली के धर्मेन्द्र कुमार को सम्मानित करते अतिथि।
खबरें और भी हैं...