पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bidupur News Awareness Campaign Conducted By The Department Regarding The Prevention Of Corona In Bidupur

बिदुपुर में कोरोना की रोकथाम को लेकर विभाग ने चलाया जागरुकता अभियान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिदुपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के द्वारा कोरोना महामारी से बचाव को लेकर क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा 120 ग्रामीण चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया। वहीं प्रखंड के विशनपुर राजखंड एवं नावानगर में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक चंद्रशेखर ने बताया की प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय दास एवं विनोद कुमार द्वारा सभी पंचायतों में ग्राम सभा कर जागरूक किए जा रहे है।

ग्रामीण चिकित्सक एवं आशा कार्यकर्ताओं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को विभिन्न तरह के उपाय बताने को कहा। सर्दी होने पर एक मीटर की दूर से बात करने, हाथ को समय-समय पर साबुन से धोने, किसी से हाथ नहीं मिलाने, भीड़भाड़ वाले जगहों पर नहीं जाने आदि के संबंध में लोगों को बताने को कहा गया। कोरोना को लेकर जहां सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, कोचिंग सेंटर, आगनबाड़ी केंद्रों आदि को बंद कर दिए गए है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय दास ने बताया कि हर पंचायत में ग्राम सभा कर लोगों को जागरूक किए जा रहे है। परंतु विद्यालयों के बंद होने के कारण वहां जागरुकता अभियान नहीं चलाए जा रहे है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई रखने, एक दूसरे को संपर्क नहीं करने, सर्दी, खांसी, बुखार होने पर डॉक्टर से संपर्क करने को कहा है। वहीं कोरोना वायरस के भय से बाजारों में भी भीड़ काफी कम गए है।

बिदुपुर में कोरोना वायरस को लेकर लोगो के बीच जागरुकता कार्यक्रम करते स्वास्थ्यकर्मी।
खबरें और भी हैं...