कोरोना से बचने के लिए जागरुकता अभियान शुरू
कोरोना वायरस कि जागरुकता के लिए कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के द्वारा विशेष जन जागरूकता अभियान की शुरुआत आज शुक्ला सभागार हाजीपुर से की गई। इस अवसर पर संस्थान के सचिव सह चाइल्ड-लाइन वैशाली के नोडल डायरेक्टर सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि चाइल्ड-लाइन वैशाली एवं कन्हाई शुक्ला संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों के बीच जन जागरूकता अभियान की शुरुआत आज से की जा रही है ताकि लोगों को इसके लक्षणों एवं इसके बचाव के तरीकों को बताया जा सके। उन्होंने कहा कि सतर्कता अपनाकर एवं साफ-सफाई से रहकर इस बीमारी पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ रखें तथा खांसते वक्त मुंह पर रुमाल को से ढक के रखें। संस्थान में एक आज टीम का गठन किया गया तथा संस्थान से जुड़े कर्मियों को जन जागरूकता के लिए शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चाइल्ड-लाइन के जिला समन्वयक संजीव कुमार, रेलवे चाइल्ड लाइन की समन्वयक सदमा अफ़रीन, एकाउंट्स ऑफिसर मुकेश कुमार, अभय कुमार फील्ड वर्कर प्रियरंजन कुमार झा, प्रीति कुमारी, कुशल युवा कार्यक्रम के बिट्टू कुमार, संजय प्रसाद यादव, अमृता कुमारी, टीआई कार्यक्रम के संध्या कुमारी, आरती कुमारी, शीला देवी, खुशबू कुमारी इत्यादि ने कोरोना से बचाव के तरीका के संबंध में विचार विमर्श किया।
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शपथ लेते छात्र-छात्राएं व अन्य