पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhagwanpur News Bike Rider Dies In Road Accident In Sarai One Seriously Injured

सराय में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सराय-वेलकुंडा सड़क मार्ग पर सराय थाना अंतर्गत अकबर मलाही गांव के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन के ठोकर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एवं मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। मृतक करीब 21 वर्षीय राजेश कुमार सराय थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर पटेढ़ा वार्ड नंबर सात निवासी नागेश्वर राय उर्फ चीना राय का पुत्र बताया गया है। जबकि घायल गौरव कुमार सराय थाना क्षेत्र के ही मटियारा टोक निवासी सुरेन्द्र राय पूर्व मुखिया (राघोपुर) के पुत्र बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक से सराय बजार से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान उक्त स्थान पर अज्ञात वाहन से ठोकर लग गया। जिससे राजेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गौरव की स्थिति भी चिंताजनक है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...