- Hindi News
- National
- Sonepur News Bjp39s Raas Candidates Reach Hariharnath Temple After Nomination
नामांकन के बाद हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे भाजपा के रास उम्मीदवार
नामांकन के बाद भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार विवेक ठाकुर सोनपुर पहुंचकर शनिवार को बाबा हरिहरनाथ के दरबार में शीश झुकाया। इस दौरान आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री व मद्रासी बाबा ने विधि विधान के साथ उनके पूजा अर्चना को संपन्न कराया। पूजा संपन्न होने के बाद उन्होंने मंदिर का अवलोकन किया। इसके बाद उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह सम्राट, आशुतोष कुमार, जयंत कुमार, ठाकुर गौतम कात्यायन, राजेश कुमार सिंह, जय शंकर प्रकाश व रजनीश कुमार आदि साथ थे।
बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा उम्मीदवार विवेक ठाकुर व अन्य।