पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Chief Husband Sent To Jail In Connection With The Recovery Of Two Rifles From His House In A Police Raid In Vaishali

वैशाली में पुलिस की छापेमारी मेंं घर से दो राइफल की बरामदगी के मामले में मुखिया पति को भेजा गया जेल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुररत्ती पंचायत के मुखिया पति एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ पासवान उर्फ पकौड़ी लाल को अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में वैशाली थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार दिनांक 7 मार्च 20 को रात्रि 2:00 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि भगवानपुररत्ती गांव के विश्वनाथ पासवान अपने घर पर अवैध हथियार छुपा के रखे हैं। सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जिले के वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया। उन्हें वरीय पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पारू मुजफ्फरपुर जिला एवं महुआ वैशाली जिला के एसएसबी की टीम भ्रमणशील है तुरंत आधे घंटे के अंदर आपके पास पहुंच जाएंगे, तब तक आप अपने स्तर से लालगंज एवं करताहां थाना के पदाधिकारी को बल सहित बुला लें। सूचना पर सभी थाना के पदाधिकारी एवं बल एसएसबी बल भी वैशाली थाने पर पहुंच गए। सभी बल एवं अपने साथ जिला सशस्त्र बल के मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, नवीन कुमार, रामानंद कुमार के साथ रात्रि 2:45 बजे प्रस्थान किए। सूचना के आधार पर भगवानपुर रत्ती गांव के विश्वनाथ पासवान उर्फ पकौड़ी लाल के घर पहुंचे। उस समय बल के सहयोग से पूरे घर की घेराबंदी कर लोहे के मुख्य दरवाजे को खटखटाया गया। दरवाजा को अंदर से एक व्यक्ति बाहर आकर खोला। तब तक पुलिस बल को देखकर कुछ ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। दरवाजा खोलने के पश्चात अंदर कैंपस में घुसे। दरवाजा खोलने वाला व्यक्ति अपने को विश्वनाथ पासवान बताया। ग्रामीण विजय कुमार साह, दिनेश पासवान आदि के समक्ष विश्वनाथ पासवान के घर की तलाशी ली गई तो उनके बेडरूम में पलंग पर बिस्तर के नीचे दो राइफल मिला। दोनों राइफल पॉइंट 315 बोर का पाया गया। राइफल के साथ 7 जिंदा कारतूस पॉइंट 315 बोर था जिसकी पेंदी पर 8 एमएम केपी केपी अंकित था। दूसरे राइफल पर भी कारतूस पाया गया। राइफल की अनुज्ञप्ति की मांग करने पर विश्वनाथ पासवान द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों राइफल लालगंज के वर्तमान विधायक राजकुमार साह के भाई मुकेश साह द्वारा करीब आठ-नौ माह पूर्व दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी विवाद में हुए मारपीट के बाद मुकेश साह द्वारा अपने भाई विधायक राजकुमार साह से छीन लिए थे। उसी समय इसे लाकर मेरे घर पर रखे हैं। हमारे ही घर पर मुकेश साह ज्यादातर रहते हैं। बरामद राइफल के संबंध में किसी प्रकार का अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं किया गया।

खबरें और भी हैं...