- Hindi News
- National
- Mahnar News Councilor Of Ward Number 16 Of Mehnar Demanded Quality Check Of Schemes From Cm
महनार के वार्ड नंबर-16 के पार्षद ने सीएम से की योजनाओं के गुणवत्ता जांच की मांग
महनार नगर क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में महनार नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर- 16 के पार्षद केदारनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। पत्र में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है। वार्ड पार्षद केदारनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया है कि महनार नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड में अब तक मुख्यमंत्री सात निश्चय के कई योजनाओं का कार्य संपन्न हुआ है, जो प्राक्कलन के अनुरूप नहीं है। साथ ही महनार नगर परिषद के वार्ड नंबर-16 में कई महीने पूर्व हर घर नल का जल योजना के लिए बोरिंग लगाने का काम तो पूरा कर लिया गया है। लेकिन अबतक वार्ड के किसी भी घर में जलापूर्ति नहीं शुरू की गई है। कुछ ऐसा ही हाल वार्ड नंबर 13 एवं 15 का भी है। पत्र में यह बात का भी जिक्र किया गया है कि वार्ड नंबर-14 में तो अबतक बोरिंग लगाने का भी काम शुरू नहीं हुआ है। वहीं, वार्ड नंबर-12, 14 एवं 16 में हर गली का पक्कीकरण कार्य की गुणवत्ता की जांच किए बगैर ही संवेदक को भुगतान कर दिया गया। इस वार्ड में निर्माण के साथ ही सड़क टूटने लगी है। वार्ड पार्षद ने लिखा है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने योजना के नाम पर वार्ड के ही कुछ चहेतों के बीच राशि का बंटवारा कर लिया है। जिसके कारण कई वार्ड में योजना का काम ठप पड़ रहा है। पत्र में कई वर्षों से एक ही व्यक्ति को बस-मैक्सी स्टैंड का टेंडर गुपचुप तरीके से आवंटित करने का भी आरोप लगाया गया है। पत्र में बताया गया है कि बंद कमरे में गुपचुप तरीका से स्टैंड का टेंडर कर दिया जाता है। पार्षद केदारनाथ सिंह ने पत्र में सफाई के नाम पर फर्जी विपत्र के आधार पर बिल निकासी करने का भी आरोप लगाया है। जिसका विरोध करने पर वार्ड के गलियों से कचरे का उठाव किया गया। पत्र में आरोप लगाया गया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 का अभी तक बजट नहीं आया है और कोई कार्य योजना तैयार की गई है। उल्लेख किया है कि महनार नगर परिषद के कुल 27 वार्ड में से सिर्फ 17 वार्ड में ही 14वें बीत की राशि का बंटवारा कर लिया गया है। डीएम से जांच की मांग की थी