- Hindi News
- National
- Sonepur News Daughter In Law Murdered For Not Giving One Lakh Rupees In Dowry
दहेज में एक लाख रुपए नहीं देने पर बहू की हत्या
सोनपुर प्रखंड अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव एक विवाहिता की हत्या कर ससुरालवालों ने शव गायब कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन उसके ससुराल पहुंचें। लेकिन उन्हें जानकारी मिली की उनकी पुत्री की हत्या कर ससुरालवाले शव को गायब कर दिए है। जिसके बाद पटना जिला के दुल्हिन बाजार निवासी मृतका के पिता महेंद्र पंडित ने उसके पति, सास, ससुर, जेठ, गोतनी, ननद सहित कुल 13 लोगों को आरोपित करते हुए नयागांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मृतिका संगीता कुमारी के पति सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में दुल्हिन बाजार निवासी मृतका संगीता कुमारी के पिता महेन्द्र पंडित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री संगीता की शादी नयागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी सुरेन्द्र पंडित के साथ की थी। उन्होंने बताया कि शादी के समय अपनी पुत्री के ससुरालवालों को उपहार के रूप में काफी सामान दिया था। इसके बावजूद ससुरालवाले एक लाख रुपए के लिए उसकी पुत्री को काफी प्रताड़ित करते थे। साथ ही पुत्री के ससुरालवाले उन्हें मोबाइल पर कॉल कर धमकी देते थे कि एक लाख रुपया नहीं देने पर संगीता की हत्या कर देंगे।