पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahnar News Daughters Are Fluttering In The Progress Of The Country But Parents Should Encourage Their Talent

देश की उन्नति में बेटियां लहरा रहीं हैं परचम अभिभावक उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महनार संत जोसेफ स्कूल में रविवार को पूरे धूमधाम के साथ 25वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत-संगीत पर नृत्य की प्रस्तुति की। एक से बढ़कर एक गीतों पर छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ मनोज प्रियदर्शी ने किया। उन्होंने कहा बच्चे सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान नहीं दें, बल्कि हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को विकसित करें। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपनी उन्नति का परचम लहरा रही हैं और देश, समाज व माता-पिता का नाम रौशन कर रही हैं। अभिभावक को भी समझना होगा कि वे अपने बच्चों के प्रतिभा को पहचानें। उसी क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहित करें। एसडीओ ने बच्चों को अपने कैरियर के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। वहीं, विद्यालय के निदेशक उदय शंकर जायसवाल व सचिव श्रीकांत जायसवाल ने कहा कि छात्रों के प्रतिभा को विकसित करने के लिए विद्यालय परिवार इस प्रकार का आयोजन करता है, ताकि छात्रों को सभी प्रकार का ज्ञान मिल सकें। इस दौरान बच्चों के कार्यक्रम को देखकर सभी शिक्षक और अभिभावक तालियां बजाने को मजबूर हो गए। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हुई। जिसमें लोगों का भरपूर मनोरंजन हुआ। किसी ने गायकी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तो किसी ने नृत्य में अपनी परिपक्वता दर्शायी। इस अवसर निदेशक उदय शंकर जायसवाल, सचिव श्रीकांत जायसवाल, प्राचार्य सुरेश प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, आनंद जायसवाल, गौरव मोहन, ऋतिक सिंह, राहुल जायसवाल, अलका कुमारी, मीतू कुमारी, विनय प्रभा, चांदनी कुमारी, विवेक कुमार मिश्रा व अभिभावक ओर बच्चे उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...