- Hindi News
- National
- Sonepur News Dead Body Of Youth Found Hanging From Tree In Suspicious Condition In Sabalpur
सबलपुर में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटकता हुआ मिला युवक का शव
होली के जश्न के बीच मंगलवार की रात सोनपुर के सबलपुर उत्तरी पंचायत के नेवलटोला बिंदटोली के समीप संदिग्धावस्था स्थिति में एक व्यक्ति का पेड़ से बंधें रस्सी से लटकता शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक लगभग 25 वर्षीय मुकेश कुमार राय नेवलटोला के सिपाही राय का बेटा था। वह ट्रैक्टर चालक था। डीएसपी अतनु दत्ता ने इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी का निशान तथा उसके पैर जख्मी हालत में पाए गए है। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। दूसरी ओर मृतक के भाई हितलाल राय ने इस संबंध में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानद सिंह ने बताया कि सूचक ने सबलपुर नेवलटोला के उमेश राय, रौशन कुमार, संतोष राय समेत कुल चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि उक्त सभी ने मुकेश को घर से बुलाकर उक्त स्थल पर ले जाकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की सच और झूठ की गहराई से जांच की जा रही है। दूसरी ओर सबलपुर के कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक का शव यहां के बिंदटोली स्थित एक मंदिर के समीप एक पेड़ में बंधें रस्सी से लटक रहा था। किसी महिला ने बाहर जल रहे बल्ब को रोशनी जब उक्त शव को पेड़ से लटकते हुए देखा तो वह डर कर भाग गई और शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लियाइसके बाद पहुंचें परिजनों शव को पेड़ से उतारा तथा उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर लौटे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में सूचक ने इसे आत्महत्या का नहीं हत्या का मामले मानते हुए चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।