पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalganj News Decision Taken To Take Out Mahaviri Flag And Grand Procession In Lalganj Market On The Day Of Ramnavami

लालगंज बाजार में रामनवमी के दिन महावीरी झंडा एवं भव्य शोभायात्रा निकालने का लिया गया निर्णय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालगंज बाजार स्थित सूर्यना मंदिर परिसर में शुक्रवार को संघ परिवार की बैठक हुई। जिसमें रामनवमी के दिन महावीरी झंडा एवं शोभा यात्रा निकालने की तैयारी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में संघ के सदस्यों ने निर्णय लिया कि हिंदू नव वर्ष मनाने के लिए गांव में घूम-घूमकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनलोगों से अपने-अपने क्षेत्र से झांकी निकालकर रामनवमी के दिन सूर्यना मंदिर परिसर में पहुंचने की अपील की जाएगी। सूर्यना मंदिर परिसर से सभी झांकी संयुक्त रूप से नगर भ्रमण करेगी।इस मौके पर बताया गया कि शोभायात्रा में हाथी-घोड़े बैंड- बाजे के साथ बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्य एवं श्रद्धालु शामिल होगें। बैठक की अध्यक्षता जिला सर संघ चालक प्रो. नागेंद्र पंजियार ने की। जबकि संचालक बजरंग दल के दीपक कुमार ने किया। बैठक में भाजपा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार, भाजयुमो के जिला मंत्री राजन कुमार सिंह, भाजपा महामंत्री विनीत कुमार सिंह, अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मृत्युंजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, अजय शर्मा, भाजपा नेता दीपक कुमार सिंह आदि थे।

खबरें और भी हैं...