पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Demonstration Against Loot And Khasot In Child Development Project In Bhagwanpur

भगवानपुर में बाल विकास परियोजना में लूट खसोट के खिलाफ किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवानपुर| बाल विकास परियोजना भगवानपुर में चल रहे लूट खसोट के खिलाफ शुक्रवार को वैशाली नागरिक विकास परिषद के सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया एवं अपनी विभिन्न मांगो का ज्ञापन बीडीओ को दिया। सदस्यों का कहना था कि बाल विकास परियोजना कार्यालय में लूट खसोट मचा है। सीडीपीओ, एलएस रविना वानो एवं हेड क्लर्क के मिली भगत से प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों से प्रत्येक महीने तीन हजार रुपए अवैध वसूली करने का आरोप लगा रहे। सदस्यों का यह भी आरोप था कि रिश्वत नहीं देने वाले सेविका को केंद्र बंद कराने का धमकी दी जाती है। मांग पत्र में सीडीपीओ पुष्पा राय को बर्खास्त करने, एलएस रूबिना वानो पर कानूनी कार्रवाई करने, हेड क्लर्क का यथाशीघ्र स्थानांतरण करने आदि शामिल है।
खबरें और भी हैं...