पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalganj News Demonstration Of E Rickshaw Drivers Against Arbitrariness Of Auto Stand Operator In Lalganj Stalled Operations For Six Hours

लालगंज में ऑटो स्टैंड संचालक की मनमानी के खिलाफ ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, छह घंटे तक परिचालन ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालगंज तीनपुलवा चौक स्थित ऑटो स्टैंड संचालक की मनमानी, पूर्ण टिकट वसूली एवं आए दिन ई रिक्शा चालकों से रंगदारी मांगने एवं मारपीट किए जाने के घटना के विरोध में चालकों ने रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान चालकों ने ई रिक्शा का परिचालन ठप रखा। ई रिक्शा चालकों के हड़ताल के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लालगंज के गंडक प्रोजेक्ट मैदान में अपनी ई रिक्शा खड़ी कर चालकों ने स्टैंड संचालक की मनमानी का विरोध किया।

इस दौरान ई रिक्शा चालक सन्नी यादव, अमित यादव, सोनू रजक, अरविंद कुमार, राकेश कुमार, बिरजू पासवान, कल्लू राम, संजय यादव, अर्जुन कुमार, अनिल कुमार, चंदन, दिव्यांग बिट्टू कुमार, चंदन पासवान अनिल राम, उमेश राय आदि ने बताया कि संचालक स्टैंड चार्ज के रूप में नाजायज वसूली करते है। जिसका विरोध करने पर शनिवार की शाम शाहपुर कासिम गांव निवासी ई रिक्शा चालक मो मैनुदीन एवं मो फारुख के साथ ऑटो स्टैंड संचालक ने जमकर पीटा। ई रिक्शा चालक गंडक प्रोजेक्ट मैदान से रोष पूर्ण प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचे। जहां रविवार होने के कारण कार्यालय के बंद रहने पर लालगंज थाना पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा एवं स्टैंड संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने तत्काल प्रभाव से ई रिक्शा चालकों को स्टैंड संचालक से बात कर किराया फिक्स कराने का आश्वासन दिया। करीब छह घंटे बाद ई रिक्शा चालकों ने परिचालन शुरू किया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार से बातचीत करते चालक।
खबरें और भी हैं...