- Hindi News
- National
- Mahnar News Detailed Discussion On Preparation And Success Of Mass Marriage In Mahanar
महनार में सामूहिक विवाह की तैयारी व सफलता पर विस्तार से की गई चर्चा
महनार| अनुमंडल क्षेत्र के भटौलिया पंचायत अंतर्गत कुड़वा गांव स्थित उच्च विद्यालय परिसर में 12 अप्रैल को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन होगा। साथिया सेवा संस्थान के सौजन्य आयोजित होने वाले सामूहिक विवाहा कार्यक्रम की तैयारी एवं सफलता के लिए गुरुवार को कुड़वा गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनौमी साह ने की। जबकि संचालन मनोज कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में सामूहिक विवाह के प्रस्तावक गौतम सिंह, पवन सिंह, आयोजनकर्ता सुनील कुमार, भुट्टू लाल, ठाकुर वीरभद्र सिंह, अवधेश गिरी, मुन्शी जी, रामनाथ चतुर्वेदी, ललिता सिंह, मनीष कुमार, हरिओम सिंह, मृत्युंजय चौबे, उदय सिंह, पिंटू कुमार, टाइगर सिंह, राजेश सिंह, विजय कुमार सहित संस्था के कई सदस्य मौजूद थे।