- Hindi News
- National
- Sonepur News During The Play Of Nayagaon Holi The Fight Former Sub Panch Shot 80 People Injured In Separate Fight
नयागांव होली खेलने के दौरान मारपीट, पूर्व उपसरपंच को मारी गोली, अलग-अलग मारपीट में 80 लाेग घायल
जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में होली के दौरान मारपीट की घटना हुई। डुमरी बुर्जुग गांव में गोली भी चली। अलग अलग घटना में कुल 80 लोग घायल है। सोनपुर अनुमंडल के नयागांव थाना क्षेत्र के डुमरी बुजुर्ग में मंगलवार को होली की देर शाम मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे पूर्व उप सरपंच को अज्ञात लोगों ने गोली मार दिया। जानकारी के मुताबिक डुमरी गांव में दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो रही थी। जिस मामले को शांत करवाने के उद्देश्य से पंचायत के उप सरपंच बिरला सिंह उर्फ विनोद सिंह पहुंचे। उसी दौरान वहां गोली चल गई। गोली बिरला सिंह के पैर में लग गई। गोली लगते ही वहां की अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में उप सरपंच को परिजनों ने सोनपुर के रेफरल चिकित्सालय पहुंचाया । जहां डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सोनपुर अनुमंडल अस्पताल में डीएसपी स्वयं पहुंच कर घायल से घटना के संबंध में जानकारी हासिल किये। घायल विनोद सिंह उर्फ बिरला सिंह बताया कि दो पक्षों के बीच में मारपीट हो रही थी और वहां झगड़ा शांत कराने पहुंचे। इसी बीच किसी ने उक्त व्यक्ति के पैर में गोली लग गई। घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए डुमरी में नयागांव थानाध्यक्ष के साथ ही कई थानों की पुलिस पहुंची। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
एकमा में रंजिश में मारपीट में महिला सहित पांच घायल, सीएचसी में भर्ती
एकमा। एकमा पुलिस अंचल के इनायतपुर गांव में बुधवार की सुबह पुरानी रंजिश में मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हुए हमले से हुई मारपीट में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में लाकर कराया गया। इस संबंध में दाउदपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पीड़ितों ने बताया कि वह सुबह अपने दरवाजे पर थे। तभी विपक्षीगण प्रभु, विनय, विवेक, सूरज आदि अन्य ने एकजुट होकर पुरानी रंजिश में कुमारी देवी, दीपू कुमार, बिट्टू कुमार, रवि कुमार व सुभाष कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका एकमा सीएचसी में उपचार जारी है।
होली में रंग लगाते वीडियो बनाने को लेकर हुई मारपीट,कई घायल
दिघवारा। स्थानीय दिघवारा थाना क्षेत्र के कुरैया गांव में होली के दिन मंगलवार की शाम गांव रणक्षेत्र में तब्दील नजर आया। गांव में होली में रंग लगाने एव वीडियो बनाने को लेकर अचानक दो पक्ष आपस मे भीड़ गए। इस घटना में दोनों पक्ष के तरफ से जमकर लाठी डंडे चले ।
इस झड़प की घटना में महिलाओं बच्चो समेत लगभग आधा दर्जन लोगों को गम्भीर चोटें आई है।घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर माहौल को शांत कराने में जुट गई।मारपीट की घटना में घायलों का इलाज दिघवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घटनास्थल पर पथराव के चलते थोड़ी देर के लिये अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। मारपीट की इस घटना में घायलों में मुख्य रुप से कुरैया गांव निवासी एक पक्ष के नेपाली मांझी के पुत्र अमरेश मांझी ,धर्म मांझी की प|ी 60 वर्षीय फगुनी देवी ,कनेस्वर मांझी के पुत्र 26 वर्षीय जितेंद्र कुमार ,मोहर मांझी के पुत्र ब्रिज कुमार के अलावे दूसरे पक्ष के राजेंद्र राय की प|ी मंजू देवी राजेन्द्र राय का पुत्र तन्वी कुमार महेश राय का पुत्र जितेंद्र राय ,भरत प्रसाद राय का पुत्र अजय कुमार आदि शामिल है।मोके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल मौजूद है।
ये हुए घायल
घायलों में चांदपुरा निवासी मनोज निराला, संजीव राम,अभय राम, सुबास कुमार, प्रदीप कुमार ,जैकी ,अभिषेक कुमार, शैलदेवी, सुमनदेवी, बबिता देवी, लीलादेवी, सविता देवी, दौलतिया देवी आदि शामिल है।जिनका उपचार प्राथमिक स्वस्थ्य केन्द्र परसा में किया गया ।जबकि चार लोगों को पीएमसीएच रेफर किया गया है ।थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि घटित महादलित टोले में स्थिति अब सामान्य हो गई।हालांकि पुलिस की तैनाती कर दी गई।
मारपीट में आठ लोग घायल
पानापुर| सतजोड़ा में मारपीट में आठ व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें से दो व्यक्तियों की गंभीर स्थिति होने के कारण चिकित्सक ने छपरा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार सतजोड़ा गांव में दो पक्षों में विवाद होने पर लाठी-डंडे खूब चले। जिसमें प्रभु सिंह, जीतेंद्र सिंह, बिंदु देवी, रूदल सिंह, हीरा देवी, धनंजय सिंह, कुसुम देवी और मंजू देवी जख्मी हो गईं। सभी घायलों का उपचार पानापुर पीएचसी में हुआ। वहीं मारपीट में जख्मी हीरा देवी व मंजू देवी का उपचार करने के बाद छपरा रेफर कर दिया।
दरियापुर में दो बालू मजदूर भिड़े, चाकू मारा, घायल
दरियापुर | थाना क्षेत्र के भैरोपुर मानपुर गांव के बीच सुनसान जगह पर दो बालू मजदूर किसी बात को लेकर आपस मे उलझे तो एक ने दूसरे को चाकू गोद कर घायल कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार भैरोपुर गांव निवासी दीपा सहनी के पुत्र छोटू सहनी व लाईसी सहनी के पुत्र हरेराम सहनी आमी घाट से बालू लोड करके रात्रि में एक साथ घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में भैरोपुर व मानपुर गांव के बीच सुनसान जगह पर दोनों उलझ गये इसके बाद लाईसी सहनी के पुत्र हरेराम सहनी ने चाकू निकाल कर दीपा सहनी के पुत्र छोटू सहनी के पेट घुसेर दी । इसके बाद दो चार चाकू बदन के कई हिस्से में मार भाग निकला। वह लहूलुहान होकर रोड पर छटपटा रहा था कि स्थानीय पुलिस के गश्ती दल वहां पहुंच देखा कि कोई लहूलुहान स्थिति में है तो तत्काल वहां से उठाकर पीएचसी दिघवारा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा है।
मोबाइल छीनने में विफल होने पर बदमाशों ने युवक को चाकू घोपा
एकमा। थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने में असफल होने पर अज्ञात बदमाशों ने छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531पर शिवपुरी मोहल्ले में एकमा थाना क्षेत्र के रीठ गांव निवासी अमित कुमार ठाकुर को चाकू घोंप कर घायल कर दिया। बताया गया है कि अमित ठाकुर एकमा बाजार से आवश्यक उपभोक्ता सामग्री की खरीददारी करने के बाद अपने मित्रों के साथ रीठ पैदल मोबाइल से बात करते जा रहा था। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर शिवपुरी मोहल्ले में तीन अज्ञात बदमाश अमित से उसकी मोबाइल छीनने लगे। मोबाइल छीनने में विफल होने पर अज्ञात बदमाश अमित को चाकू घोंप कर फरार हो गए। घायल अमित को उसके मित्रों ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां सीएचसी के डॉ. राजीव कुमार यादव ने घायल का उपचार किया। डॉ. यादव ने बताया कि घायल अमित की हालत खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
परसा में मारपीट की घटना में दर्जनों महिला समेत 50 लोग जख्मी
परसा। होली के दिन थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव स्थित महादलित टोले में जमकर मारपीट की घटना हुई।कुछ लोगों ने घर मे घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ व हजारों रुपये की सामान को बर्बाद कर दिया। साथ ही खोप में आग लगा दिया गया। घटना में एक दर्जन महिला समेत करीब पचास लोग जख्मी हो गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तनाव की स्थिति को देख अतिरिक्त बल की मांग की गई। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के बाद मामला शांत हुआ है ।हालांकि पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार,बीते आठ मार्च को शंभू राम की पुत्री की शादी थी। जिसमे जयमाला कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेने को लेकर विवाद हुआ और गाली गलौज, लाठी डंडे की घटना घटित हुई। जिसे पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से मामला को सुलह करा दिया। लेकिन दो दिन बाद होली के दिन पुनः गांव के ही लोगो ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर घर मे घुस कर मारपीट तोड़फोड़ व आगलगी की घटना को अंजाम दिया गया।जिसमें एक दर्जन से अधिक महिलाएं समेत करीब 50 लोग घायल हो गए।जहा सोनपुर डीएसपी के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती कर मामला को शांत कराया गया है।
घटना के बाद व्याप्त तनाव को देखते हुए डुमरी में नयागांव थानाध्यक्ष के साथ ही कई थानों की पुलिस पहुंची
एकमा में घायल का इलाज करते डॉक्टर
एकमा में घायल महिला।