महनार में बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला घायल
महनार| स्टेशन रोड प्रखंड कार्यालय के नजदीक एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क साइड खड़ी एक बुजुर्ग महिला को जोरदार ठोकर मार दिया। जिसमें महिला बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को महनार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की बुजुर्ग महिला महनार थाना क्षेत्र के लावापुर पचरुखी निवासी स्व. वीर भजन राय के प|ी राजकुमारी देवी है। जो महनार नगर के टांडा चौरी वार्ड संख्या 14 में अपने नैहर परमेश्वर राय के यहां आई हुई थी। घटना उस समय हुई जब राजकुमारी देवी महनार प्रखंड कार्यालय के समीप अपने रिश्तेदार के यहां पूजा देखने जा रही थी। तभी महनार बाजार से चमराहरा की ओर जा रहा बाइक ने सड़क साइड में खड़ी बुजुर्ग महिला राजकुमारी देवी को ठोकर मार दिया।