- Hindi News
- National
- Lalganj News Falkus On Waste Management And Water Logging In The Released Budget Of Lalganj Nagar Panchayat
लालगंज नगर पंचायत के जारी बजट में कचरा प्रबंधन व जलजमाव पर फाेकस
नगर पंचायत लालगंज ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 का कुल 94 करोड़ 81 लाख 88 हजार 816 रुपए का बजट पारित किया है। नगर पंचायत के प्रशासनिक भवन में नगर अध्यक्ष मोनी कुमारी ने यह बजट पेश किया। बजट के मुख्य बिंदु पर प्रकाश डालते हुए नगर अध्यक्ष मोनी कुमारी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 की प्रारंभिक शेष राशि 38 लाख 16 हजार 485 रुपए है। प्राप्ति की बात करें तो राजस्व से 60 करोड़ 77 लाख 12 हजार 194 रुपए का अनुमान किया गया है। वहीं, सरकार से 33 करोड़ 80 लाख है। जिसमें 94 करोड़ 57 लाख 12 हजार 194 रुपए व्यय का अनुमान है। बजट 13 लाख 39 हजार 863 रुपए के लाभ का है।
कोरोना वायरस का डर यहां भी
कोरोना वायरस का डर नगर पंचायत लालगंज के बजट के दौरान भी दिखा। यहां इस डर से कई पार्षद वहां से खिसक गए। कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी पत्र का हवाला देते हुए बैठक पंजी पर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कई वार्ड पार्षद बैठक से बाहर निकल गए। कोरोना के डर से पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, प्रीति कुमारी, सुनीला देवी, नीतू कुमारी, प्रेमशीला देवी, राधिका देवी बैठक से बाहर हो गए। हालांकि, बैठक के उपस्थिति पंजी पर इन लोगों ने भी उपस्थिति बनाई मगर बैठक सत्र में भाग नहीं लिया। वार्ड पार्षद नवीन कुमार ने कहा कि हम सभी एक कमरे में एक साथ इतने लोग इकट्ठा नहीं हो सकते।
कई सदस्य बैठक में नहीं रहे मौजूद
बैठक के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी विजयशील गौतम भाग नहीं ले सके। उनके प्रतिनिधि के रूप में प्रधान सहायक मौजूद रहे। वहीं वार्ड पार्षद बबिता कुमारी, शायरा खानम और मो. शमशाद इस बैठक में अनुपस्थित रहीं। कई लोग हाजरी लगा बाहर निकल गए।
बजट के दौरान मुख्य रूप से ये मौजूद रहे
लेखापाल अशोक कुमार वर्मा, प्रधान सहायक गीता प्रकाश, उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर, वार्ड पार्षद हृदय साह, मुरारी कुमार सिंह, माे. नशरुल्लाह, संगीता देवी, नरेंद्र शर्मा, बब्बन ठाकुर, अशोक चौधरी उपस्थित रहे।
बजट में खास फोकस
जनजीवन हरियाली पर विशेष बल देते हुए ठोस अवशिष्ट प्रबंधन, जल संचय की व्यवस्था, पुराने चापाकल एवं कुआं का जीर्णोद्धार, कुआं एवं तालाब की उड़ाही। मास्टर प्लान के तहत नाला निर्माण, ताकि जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जा सके। जिससे शहरवासियों को जलजमाव से निजात मिल सके। सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण आदी।
94 करोड़ 81 लाख का 88 हजार 816 रुपए का बजट पारित किया
लालगंज में बजट सत्र के दौरान उपस्थित नगर अध्यक्ष मोनी कुमारी, उपाध्यक्ष दिलीप ठाकुर व पार्षद।