बिदुपुर में बच्ची के साथ छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज
बिदुपुर| थाने के चकजैनव गांव में 12 मार्च को एक अबोध पांच वर्षीय बच्ची के साथ घर से बहला फुसलाकर एक बगलगीर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया। 12 मार्च को संध्या समय सम्बन्धित गांव की अबोध बच्ची को उसके बगलगीर युवक अमन कुमार, पिता राज कुमार शर्मा बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ अनर्गल हरकत करने लगा। बच्ची जब चिल्लाने लगी तब कई लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी युवक भाग निकला। अबोध बच्ची से लोगों को युवक की करतूत की जानकारी मिली। थाने पर आकर बच्ची के पिता ने सूचना दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तुरंत करवाई करते हुए छापेमारी कर अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक को आईपीसी 376 एवं पॉस्को धारा के तहत करवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।