सरकारी काम में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज
महनार| होली के दिन भूमि विवाद एवं आपसी रंजिश को लेकर दो अलग-अलग मारपीट की घटना एवं महनार थाने की पुलिस के साथ धक्का मुक्की करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर प्राथमिकी दर्ज़ कराइ गई है। महनार थाना के लावापुर नारायण में कुछ लोगों द्वारा पूर्व मुखिया के घर पर चढ़ कर मारपीट कर घायल कर देने की घटना करने को लेकर मुखिया पति मनोज कुमार दिवाकर द्वारा अशोक भगत, राजकुमार, पूनम देवी, शेखर कुमार सहित चार अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई है। वहीं दूसरी घटना मोहम्मदपुर पंचायत में एक जाती विशेष द्वारा एक घर पर पथराव करते हुए घर में घुस कर मारपीट करने कर संजय साह को तेज़ धारधार हथियार से वार कर घायल कर देने को लेकर केस दर्ज किया गया है।