बिदुपुर में 16 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक ग्रामसभा का आयोजन
बिदुपुर| बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के निर्देश पर बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में 16 मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में पंचायत स्तर पर हुए विकासात्मक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के अलावे जन साधारण की आकांक्षाओं का आंकलन किया जाएगा।
इस बात की जानकारी बिदुपुर के बीडीओ प्रशांत कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में सभी पंचायतों में लोक शिकायत निवारण, लोक सेवा अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग, श्रम समस्या, ग्रामीण विकास, जीविका, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, पंचायती राज, कल्याण विभाग के काउंटर सभी पंचायतों के लिए अलग-अलग काउंटर लगाए जाएगें। इन काउंटर पर संबंधित विभाग के प्रखंडस्तरीय कर्मी मौजूद रहेगें। साथ ही सभी ग्राम सभा में बीडीओ, सीओ एवं सभी विभाग के पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगा।