- Hindi News
- National
- Bhagwanpur News Gun Power Robbed In Bhagwanpur For Two And A Half Million
भगवानपुर में गन के बल पर ढाई लाख की लूट
भगवानपुर| असोई बोअरिया सड़क मार्ग पर योगी बाबा स्थान के समीप शनिवार की शाम अपराधियों ने एक एजेंट से ढाई लाख रुपए लूट लिया। एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। लूट के शिकार एजेंट नवीन कुमार ने बताया समाज उन्नति केंद्र में एजेंट के रूप में काम करते हैं और पहाड़पुर से कंपनी का ढाई लाख रुपए कलेक्शन कर असोई में मीटिंग के लिए जा रहे थे। योगी बाबा स्थान के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार के बल पर कंपनी का ढाई लाख रुपए लूट लिया। थानाध्यक्ष धर्म जीत महतो ने बताया सूचना नहीं मिली है।