होली महापर्व आपसी भाईचारे प्रेम का सन्देश
होली महापर्व आपसी भाईचारे प्रेम का सन्देश देता है।आज समाज में कुछ असामाजिक लोग भेद डालना चाहते है । राजनीतिक लाभ के लिए जो कतई समाज स्वीकार नहीं कर रहा है। वैसे लोग हासिए पर है। होली रंगों का त्यौहार है ,जिसमे नफरत भेद भाव जात पात का भेद भूलकर अपने गाव समाज को एक सूत्र में बांधने की जरूरत है । यह बाते जिला जदयू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने अपने पैतृक गाव पैग़म्बरपुर अपने समर्थकों, बुजुर्गों ,युवाओ के साथ जम कर होली खेलते कहा। साथ ही होली के पावन कार्यक्रमो में शामिल हुए।वही क्षेत्र के कई गाव में होली समारोह में शिरकत भी किए। जहाँ रंगों गुलाल से उनका स्वागत हुआ । उन्होंने बनियापुर बसतपुर कराह सहित दर्जनों गावो में अपने इष्ट मित्रों के साथ होली के मौके पर होली की मुबारकबाद देते रंगों का त्यौहार होली का उत्सव मनाया।
छापेमारी कर पुलिस ने नांव से 180 लीटर देसी शराब व स्कूटी से एक कार्टन शराब जब्त
सिटी रिपोर्टर |सोनपुर
पुलिस दबिश के बावजूद शराब के कारोबारी नशेबाजों तक शराब उपलब्ध कराने के लिए अनेकों हिकमत अपना रहे है। इसी कड़ी में नयागांव थानान्तर्गत शोभेपुर में होली के पूर्व संध्या पर शराब कारोबार के विरुद्ध गहन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दो नावों पर ट्यूब में ले जाए जा रहे 180 लीटर देशी शराब पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को देखते ही धंधेबाज नांव से कूद कर भाग निकले। इस संबंध में नयागांव थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि उंक्त दोनों नावों को जब्त कर लिया गया है। नाव के मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। दूसरी ओर नयागांव क्षेत्र के अनेक लोगों का कहना है यहां के नदी तटीय क्षेत्र शराब कारोबारियों का सुरक्षित पनाहगार है। भट्टियां ध्वस्त किए जाने के बावजूद कुछ ही दिनों में पुनः कच्चे शराब बनाने का काम शुरू हो जाता है। इसके पहले भी पुलिस ने यहां के कई स्थानों पर चल रहे शराब कारोबार को विनष्ट किया फिर भी यह धंधा पूर्णतः बंद होने का नाम नहीं ले रहा।
दयू का होली मिलन।